1.बाबर आजम

आईसीसी द्वारा जारी किए गए ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 805 अंको के साथ पहले पायदान पर बने हुए है। बाबर टी 20 के साथ वन डे में भी शीर्ष पर है।

2.मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को 798 अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त है। मोहम्मद रिज़वान ने साल 2021 में टी 20 में सर्वाधिक रन बनाए थे।

3.एडेन मार्करम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एडेन मार्करम को 796 अंको के साथ तीसरा स्थान मिला है। एडेन मार्करम ने पिछले दिनों बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

4. डेविड मलान

इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान 773 अंको के साथ चौथे स्थान पर है। डेविड मलान टी 20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले शीर्ष पायदान पर थे लेकिन फिलहाल वह चौथे स्थान पर है।

5.केएल राहुल

भारत के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान केएल राहुल 729 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है। केएल राहुल ने पिछले टी 20 मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया था।

6. आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच 709 अंको के साथ छठे स्थान पर है। आरोन फिंच की ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टी 20 वर्ल्ड कप 2021 का चैंपियन बना।

7. डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 703 अंको के साथ सातवें स्थान पर है। बीते कुछ महीनों में डेवोन कॉनवे ने टी 20 में ही नही बल्कि सभी फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा से सबको चौकाया था।

8.रस्सी वन डेर डूसेन

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रस्सी वन डेर डूसेन ने भी अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। रस्सी वन डेर 669 अंको के साथ आठवें स्थान पर है।

9.मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 658 अंको के साथ आठवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल टी 20 के लीजेंड खिलाड़ियों में से एक है।

10.विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी 20 में 657 अंको के साथ 10वें स्थान पर है। विराट कोहली अभी आउट फॉर्म चल रहे है नहीं तो कोहली इस फॉर्मेट  पहले स्थान पर क्लेम करते है।