वन डे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा पहले स्थान पर है। रोहित शर्मा ने एक पारी में 33 चौके लगाए हैं।

रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रनों की ऐतिहासिक पारी के दौरान एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया।

इस सूची में दूसरे स्थान पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर है। सचिन तेंदुलकर के नाम वन डे क्रिकेट के एक पारी में 25 चौके लगाने का रिकॉर्ड है।

सचिन तेंदुलकर ने यह कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में ग्वालियर में खेली गई। 200 रनों की नाबाद पारी के दौरान बनाया था।

वन डे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। वीरेंद्र सहवाग के नाम एक पारी में 25 चौके लगाने का रिकॉर्ड है।

वीरेंद्र सहवाग ने भी यह कारनामा दोहरा शतकीय पारी के दौरान हासिल किया। वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी के दौरान बनाया था।

श्रीलंका के महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ओडीआई की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले चौथे बल्लेबाज है। सनथ जयसूर्या के नाम एक ओडीआई में 24 चौके लगाने का रिकॉर्ड है।

सनथ जयसूर्या ने यह कीर्तिमान 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था। इस पारी के दौरान सनथ जयसूर्या ने 157 रनों की पारी खेली थी।

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पांचवें नंबर पर है। मार्टिन गुप्टिल ने ओडीआई की एक पारी में 24 चौके लगाए है।

मार्टिन गुप्टिल ने भी यह कीर्तिमान दोहरा शतकीय पारी के दौरान बनाया था। मार्टिन गुप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप के दौरान 237 रनों की पारी के दौरान बनाया था।