शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज और विश्व के महानतम गेंदबाजों में से एक थे। शेन वार्न ने 1000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

शेन वार्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ। उनका 52 वर्ष की उम्र में 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में आकस्मिक निधन हुआ।

शेन वार्न ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पदार्पण 2 जनवरी 1992 को भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान किया।

एकदिवसीय क्रिकेट में महान स्पिनर शेन वार्न ने 24 मार्च 1993 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था।

शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट के 145 मैचों की 273 पारियों में 708 विकेट हासिल किया। एक पारी में  71 रन देकर 8 विकेट तथा एक मैच में 128 रन देकर 12 विकेट एक मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

शेन वार्न का टेस्ट में इकोनॉमी रेट 2.65 का है। वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 37 बार पांच विकेट हासिल किए,जबकि 10 बार उन्होंने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए।

शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी में 145 मैचों की 199 पारियों में 3154 रन बनाए। जिसमे 12 अर्धशतक भी शामिल है। वार्न का उच्चतम स्कोर 99 रन है।

वन डे क्रिकेट में शेन वॉर्न ने 194 मैचों की 191 पारियों में 293 विकेट झटके। 33 रन देकर 5 विकेट शेन वार्न का एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वोच्च प्रदर्शन है।

एकदिवसीय क्रिकेट में शेन वॉर्न का इकोनॉमी रेट 4.25 का है। वन डे में शेन वार्न केवल एक बार ही 5 विकेट हासिल कर पाए।

शेन वॉर्न ने वनडे क्रिकेट में 194 मैचों की 107 पारियों में 1018 रन बनाए है। जिसमे शेन वॉर्न का एक अर्धशतक शामिल है। 55 रन शेन वॉर्न का सबसे बड़ा स्कोर है।