मेष : आज मान सम्मान में वृद्धि के योग है,व्यापार में उतार - चढ़ाव की स्थिति रहेगी। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।

वृषभ : आज आपके व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे है। किसी भय के कारण आपका मन अशांत रहेगा लेकिन आपके तरक्की के योग है।

मिथुन : परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। व्यापारिक लोगों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है। मन में कुछ नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते है।

कर्क : इस राशि के जातकों का यात्रा का योग है। व्यापारी अपने कार्य के प्रति सावधान रहे कुछ परेशानियां बढ़ सकती है। जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों का माता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में उन्नति होने के योग है। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते है।

कन्या राशि : आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आज आपको संयम रखने की आवश्यकता है। माता का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है।

तुला राशि : आज आपके कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती है। जिससे आपके धैर्य में कमी देखने को मिल सकती है। आज आपके खर्च बढ़ने के योग है।

वृश्चिक राशि : आज आपके व्यापार बढ़ने के योग दिखाई दे रहे है। आपको आज किसी भी प्रकार के विवाद से बचके रहना चाहिए।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में सुधार और लाभ के योग बन रहे है। आज आपका व्यय अधिक हो सकता है।

मकर राशि : आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आपको संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। लाभ के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे है।

कुंभ राशि : परिवार में कोई समस्या आ सकती है। आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। नौकरी करने वालों की अफसरों से नाराजगी हो सकती है।

मीन राशि : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी,से के साधन बढ़ने के भी योग दिखाई दे रहे है। आपमें धैर्य की कमी दिखाई दे सकती है।