भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर है। सचिन तेंदुलकर भारत ही नहीं दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज है।

सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1989 से 2013 के बीच चला। इस दरमियान सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों की 782 पारियों में 34357 रन बनाए। जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा रन है।

सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए है। सचिन तेंदुलकर ने 48.52 की औसत से रन बनाए है। सचिन का बेस्ट स्कोर 248 नाबाद है।

दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज मौजूदा दिनों के सबसे महान पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली है।

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 2008 से शुरू हुआ था। विराट ने अब तक 484 मैचों की 540 पारियों में 53.59 की औसत से 24598 रन बनाए है।

विराट कोहली ने अब तक 72 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए है। जो विश्व क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा है। विराट कोहली ने 150 अर्धशतक भी लगाएं है। विराट का बेस्ट स्कोर 254 नाबाद है।

तीसरे सबसे बड़े भारतीय बल्लेबाज बर्तन भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ है। राहुल द्रविड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1996 से 2012 तक चला।

राहुल द्रविड़ ने 504 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की 599 पारियों में 45.57 की औसत से 24064 रन बनाए है। राहुल द्रविड़ ने कुल 48 अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाया है।

राहुल द्रविड़ का उच्चतम स्कोर 270 रन रहा है। राहुल द्रविड़ को द वॉल के नाम से भी जाना जाता था। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीसरे सबसे बड़े बल्लेबाज है।