Maharashtra : एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Maharashtra: पिछले सप्ताह से ही महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल – पुथल देखने को मिल रही थी। शिवसेना के 39 विधायक उद्धव ठाकरे से बगावत करके एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी जाकर बैठ गए। जिसके बाद मानने-मनाने की कार्यवाही चलती रही लेकिन एकनाथ शिंदे का गुट नही माना और फ्लोर टेस्ट की स्थिति आन पड़ी।

जिसके बाद फ्लोर टेस्ट को रोकने के लिए उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी फ्लोर टेस्ट नहीं रोकने का फैसला किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया। 

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से ही महाराष्ट्र में अटकलें लगाई जाने लगी की बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में एक बार फिर से मुख्यमंत्री होंगे। आज महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी देवेंद्र फडणवीस लेंगे और एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री होंगे।

इन सब अटकलों पर से पर्दा तब उठा जब देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलने पहुंचे और उसके बाद मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने की घोषणा किया।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया बीजेपी के विधायक और उनके समर्थक विधायक एकनाथ शिंदे के गुट को अपना बाहरी समर्थन देकर सरकार बनायेंगे। एकनाथ शिंदे का पूरा का पूरा मंत्रिमंडल उनके 39 विधायकों के बीच रह सकता है। इस घटना में ऐसी चीजे घटी है,जिसका अंदाजा किसी के लिए लगाना मुश्किल था। एकनाथ शिंदे आज शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री बनना किसी भी राजनेता के लिए बहुत बड़ी बात है। एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के इस निर्णय के बाद बीजेपी के नेताओ गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शुक्रिया अदा किया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि,बीजेपी बड़ी पार्टी होने के बावजूद हमे मौका दे रही है। इसके लिए हम बीजेपी का शुक्रिया अदा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *