दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाज

भारत के सभी क्रिकेट प्रेमियों को भारत और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 26 दिसंबर से शुरू हो रहे 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का सबको इंतजार है। भारत के क्रिकेट फैन इस सीरीज का बिल्कुल बेसब्री से इंतजार कर रहे है। भारत ने पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड को 1–0 से हराया था,लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी और अब भारत को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका में ही टेस्ट सीरीज खेलना है। ऐसे में आपको बता दें की भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नही जीती है। भारत ने अब तक कुल 7 टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका से खेले हैं। जबकि 6 बार साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की है और 1 बार ड्रॉ रही थी। दोनो देशों के बीच अबतक कुल 39 टेस्ट मैच खेले गए है। जिसमे भारत ने 14 तो साउथ अफ्रीका ने 15 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं। 10 बार मैच ड्रॉ पर रुका है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम की निगाह 3 टेस्ट मैच की सीरीज पर है। वह अपना पहला टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका में जितना चाहेगी। आप को बता दे की भले ही भारत ने टेस्ट सीरीज गवाए है लेकिन इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमी पर बहुत रन बरसाए है। आइए आपको याद कराते हैं,कुछ ऐसी ही परियां

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में खेली गई,10 सबसे बड़ी पारियां

  1. सचिन तेंदुलकर –  इस सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर है। सचिन द्वारा साल 1997 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेली गई 169 रनों की पारी किसी भी भी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सरजमी पर खेली गई सबसे बड़ी पारी है।
  2. सचिन तेंदुलकर –  दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी भी सचिन तेंदुलकर की 2001 में ब्लॉमफेंटेन में खेली गई 155 रनों की पारी है। यह दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
  3. विराट कोहली – इस लिस्ट में विराट कोहली 3 नंबर पर हैं। विराट कोहली द्वारा 2018 में सेंचुरियन टेस्ट मैच में 153 रनों की पारी इस सूची में तीसरे स्थान पर है। वहीं चेतेश्वर पुजारा  इस सूची में विराट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। चेतेश्वर ने 2013 में जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में 153 रनों की पारी खेली थी।
  4. राहुल द्रविड़ – भारतीय टीम के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ इस सूची में चौथे स्थान पर आते है। द्रविड़ द्वारा 1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 148 रनों की पारी इस सूची में चौथे स्थान पर है। यह पारी उन्होंने जोहानिसबर्ग में खेला था।
  5. सचिन तेंदुलकर – पहले एवम दूसरे स्थान के बाद सचिन का नाम इस सूची में पांचवे स्थान पर भी नाम आता है। उनके द्वारा साल 2011 में केपटाउन में खेली गई 146 रनों की पारी पांचवी सबसे बड़ी पारी है। जो किसी भारतीय बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच में खेली गई पारी है।
  6. कपिल देव – साल 1992 में कपिल देव द्वारा खेली गई 129 रनों की पारी,इस सूची में 6वें नंबर पर आता है। इस पारी को उन्होंने जोहानिसबर्ग में अपने नाम किया था। 
  7. विराट कोहली – भारत के वर्तमान टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा 2013 जोहानिसबर्ग में खेली गई,119 रनों की पारी 7वीं सबसे बड़ी पारी ही।
  8. वसीम जाफर –  साल 2007 में केपटाउन के ग्राउंड में वसीम जाफर द्वारा खेली गई, 116 रनों की पारी 8वीं सबसे बड़ी पारी है।
  9. मो. अजहरुद्दीन – साल 1997 में केपटाउन के ग्राउंड में खेली गई,115 रनों की पारी इस सूची में 9वें नंबर पर हैं।
  10. सचिन तेंदुलकर – साल 1992 में जोहानिसबर्ग में खेली गई,111 रनों की पारी तथा 2010 में सेंचुरियन में खेली गई 111 रनों की नाबाद पारी संयुक्त रूप से 10वीं सबसे बड़ी पारी है। 

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *