आईपीएल 2021:पहले मैच में भिड़ेंगी रॉयल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियन,जाने आंकड़ों में कौन है किसपर भारी? क्या कहती है,पिच रिपोर्ट? और संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2021: आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वे सीजन की शुरुआत होगी। जिसमे आईपीएल की सबसे सफलतम और पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस से विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा। कोविड – 19 महामारी फिर से तेज़ी से बढ़ रही है,जिसे देखते हुए,स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं प्राप्त है। आईपीएल के सभी मुकाबले बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे। COVID – 19 महामारी के चलते ही,पिछले वर्ष का आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच खेला गया था और इस बार आईपीएल अपने निर्धारित समय पर ही खेला जाएगा। बहरहाल आपको बता दें,की जहां रोहित शर्मा की मुंबई ने इस खिताब को पांच बार अपने नाम किया है,तो वहीं विराट की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास बड़े नाम होने के बावजूद भी इस खिताब को एक भी बार अपने नाम नही कर पाई है। विराट कोहली की बेंगलुरु हर हाल में इस टूर्नामेंट को अपने नाम करना चाहेगी,और अपने इस मिशन की शुरुआत बेंगलुरु पहले मैच में जीत से करना चाहेगी।

आईपीएल 2021: रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु और मुंबई इंडियन आमने – सामने 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस दोनो ही टीमें पहले सत्र से लेकर अब तक कुल 27 बार आमने – सामने हुई है। जिसमे मुंबई ने कुल 17 बार बाजी मारी है। जबकि इस मामले में विराट ब्रिगेड केवल दस बार ही जीत हासिल करने में सफल रही है। रॉयल चैलेंजर्स इस रिकॉर्ड के आंकड़ों में सुधार करने की कोशिश करेगी। जबकि मुंबई मैच जीतकर इस रिकॉर्ड में और बढ़त बनाने की कोशिश में रहेगी।

आईपीएल 2021

आईपीएल 2021 : क्या कहती है,पहले मैच की पिच रिपोर्ट? क्या है मौसम का हाल? 

आईपीएल 2021 का उद्घाटन मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच रिपोर्ट को माने तो यह पिच स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है? चेन्नई के मैदान पर आज शाम 07.30 बजे मुकाबला शुरू होगा,मैच के दौरान बारिश अथवा बूंदा बांदी की कोई भी संभावना नहीं है। तापमान मैच के दौरान 28 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान उमस 43 फीसदी रहने की उम्मीद है।

आईपीएल 2021 : क्या पहले मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन 

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, पीयूष चावला/जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोहम्मद अजहरुद्दीन/रजत पाटिदार, डैनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, कायेल जेमीसन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *