Asia Cup 2022 : अब श्रीलंका में नहीं इस देश में हो सकता है एशिया कप

Aisa Cup 2022 : आज सुबह – सुबह एशिया कप(Asia Cup) से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने निकलकर आ रही है। ऐसा अब कहा जाने लगा है,की एशिया कप 2022 श्रीलंका में नहीं होगा। ऐसा श्रीलंका के राजनीतिक हलचल को देखते हुए कहा जा रहा है। आपको बता दे की श्रीलंका में आर्थिक तंगी के कारण पूरे देश में क्यालबली मची हुई है। जिसके कारण श्रीलंका में इमरजेंसी जैसे हालात देखे जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमे स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए।

श्रीलंका में हुए आर्थिक मंडी के कारण राजनीतिक हालात खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहे और वह श्रीलंका में एशिया कप नही खेलना चाहते है। जिसके बाद दो ही देश बचते है,जहां एशिया कप 2022 खेला जा सकता है। एक भारत और दूसरा बांग्लादेश और अधिकतम संभावनाएं बन रही है की अगर एशिया कप श्रीलंका में नहीं हुआ तो,फिर बांग्लादेश में कराया जा सकता है। बांग्लादेश के अतिरिक्त भारत ही नहीं संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में भी एशिया कप कराया जा सकता है। इससे पहले भारत की मेजबानी में पिछले वर्ष टी 20 वर्ल्ड कप यूएई में आयोजित किया जा चुका है और साल 2018 में एकदिवसीय एशिया कप भी संयुक्त अरब अमीरात में ही आयोजित किया गया था। जिसके फाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारत सातवीं बार चैंपियन बना था।

एशिया कप 2022(Asia Cup 2022) अगस्त महीने में 27 तारीख से 11 सितम्बर के बीच श्रीलंका में खेला जाना है। मेजबानी बदलने का अभी तक कोई आधिकारिक एलान तो नही आया है लेकिन ऐसी प्रबल संभावनाएं है,की मेजबानी श्रीलंका से छीन जाए। जैसे ही आधिकारिक अपडेट आयेगी तो हम आपको सूचित कर दिया जाएगा।

इस बार एशिया कप टी 20 फॉर्मेट में होना है। इससे पहले एक बार और एशिया कप को टी 20 फॉर्मेट में 2016 में बांग्लादेश में आयोजित किया गया था,तब भारत ने बांग्लादेश को हराकर चैंपियन बनी थी। पिछले दो एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश को टक्कर हुई है और दोनो बार भारत ने ही फाइनल जीता है। वहीं बांग्लादेश ने एशिया कप में तीन बार फाइनल में जगह बनाई है लेकिन एक बार भी जीतने में सफल नहीं हुई है। 2012 में केवल 2 रन से पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल हार गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *