Site icon भारत प्रहरी

शेरशाह फिल्म का गाना गाते दिखे महाभारत फेम सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन

फोटो: सौरभ राज जैन,इंस्टाग्राम से साभार

सौरभ राज जैन जिन्हे आप साल 2013–14 में स्टार प्लस पर प्रसारित पौराणिक धारावाहिक महाभारत में कृष्ण के भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। सौरभ राज जैन आए दिन चर्चा में बने रहते है। सौरभ राज जैन ने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।

सौरभ राज जैन ने इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया,जिसमे वह पिछले साल रीलीज हुई,कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह के गाने मन भार्या को गाते हुए नजर आ रहे है। सौरभ राज जैन की गायकी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें सौरभ राज जैन के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स है। सौरभ के इस वीडियो को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और सौरभ के फैंस इस वीडियो को बहुत ज्यादा शेयर भी किया जा रहा है। सौरभ राज जैन ने एक बेहतरीन आवाज पाई है। सौरभ के डायलॉग काफी पसंद किए जाते है। सौरभ राज जैन की गायकी भी काबिले तारीफ है। सौरभ राज जैन इससे पहले अभिनय के अतिरिक्त डांस में भी अपना परचम लहरा चुके है। सौरभ राज जैन ने नच बलिए में अपने नृत्य से काफी प्रभावित किया है।

सौरभ राज जैन को महाभारत के अतिरिक्त महाकाली अंत ही आरंभ में भगवान शिव के रोल के लिए,चंद्रगुप्त मौर्य में घनानंद,पटियाला बेबस के नील,देवों के देव महादेव के भगवान विष्णु के रोल के लिए जाना जाता है। सौरभ राज जैन ने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था। इसके अतिरिक्त भी सौरभ राज जैन को धारावाहिक मीत मिला दे रब्बा,कसम से, जय श्री कृष्ण, यहां मैं घर – घर खेली,उतरन,परिचय,महापुराण,भक्तों की भक्ति में शक्ति है के लिए भी जाना जाता है।

Exit mobile version