भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीन सबसे बड़े गेंदबाज़ ,जिन्होंने हासिल किये है सर्वाधिक विकेट,इन्होने  अपने बलबूते कई मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत दिलाई है। 

अनिल कुम्बले 

यह भारत के सबसे महान गेंदबाज़ों में से एक है। इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 619 तथा एकदिवसीय क्रिकेट में 337 विकेट है। 

अनिल कुम्बले अपने गेंदबाज़ी के चलते भारत ही नहीं अपितु पुरे विश्व में सम्मानित किये जाते है। अनिल कुम्बले ने भी एक ही पारी में 10 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड इनके नाम है।

कपिल देव

महान क्रिकेटर कपिल देव ने  टेस्ट में 434 तथा एकदिवसीय क्रिकेट में 253 विकेट हासिल किये है। कपिल देव अपने समय के बेहतरीन आल राउंडर थे।

महान क्रिकेटर कपिल देव ने गेंदबाज़ के तौर पर ही नहीं बल्कि एक बल्लेबाज़ रूप भी एक सफल क्रिकेटर थे। इन्होने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से कई मुकाबले भारत के नाम किये है।

हरभजन सिंह

बात यदि गेंदबाओं की हो और महान गेंदबाज़ हरभजन सिंह का नाम न आये, यह वाज़िब नहीं है।  हरभजन सिंह के नाम टेस्ट क्रिकेट में 417 तथा एकदिवसीय में 269 विकेट है।

अनिल कुम्बले और कपिल देव के ही तरह हरभजन सिंह को भी विश्व क्रिकेट में सम्मानित दर्जा प्राप्त है। हरभजन सिंह ने भी गेंदबाज़ी ही नहीं बल्लेबाज़ी के दम पर कई मुकाबले भारत को जिताये है।