तेजस्वी प्रकाश एक टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 15 की विजेता है। तेजस्वी प्रकाश ने 30 जनवरी 2022 को बिग बॉस 15 जीता है।

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 11 जुन 1993 को सऊदी अरब में हुआ था। तेजस्वी प्रकाश 2022 के अनुसार 28 वर्ष की है।

तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन एक्टिंग के खुमार के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दिया।

तेजस्वी प्रकाश ने 2012 में 2012 नाम के शो के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत किया था। जिसके बाद तेजस्वी ने एक के बाद एक शो में काम किया।

तेजस्वी प्रकाश धारावाहिक "संस्कार – धरोहर अपनो की,स्वरागिनी–जोड़े रिश्तों के सुर,पहरेदार पिया की, कर्ण संगिनी,सिलसिला बदलते रिश्तों का,शादी हो तो ऐसी, जैसे कई धारावाहिकों में काम किया।

तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी,किचन चैंपियन 5 में नजर आ चुकी है। इसके अतिरिक्त भी तेजस्वी कई अन्य धारावाहिक,कॉमेडी शो और रियलिटी शो में नजर आ चुकी है।

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की मजबूत प्रतियोगी रही और अंत में इस शो को तेजस्वी ने जीत ही लिया। तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 की ट्राफी के साथ 40 लाख की प्राइस मनी भी मिली।

तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस सीजन 15 की ट्राफी जितने के बाद नागिन 6 में नागिन के किरदार के रूप में एंट्री मिली है,जो बहुत बड़ी बात है।

तेजस्वी प्रकाश का नाम शो खतरों के खिलाड़ी के दौरान अभिनेता शिविन नारंग के साथ जुड़ा था। जिसके बाद अभिनेत्री ने रिश्तों के बात का खण्डन किया था।

बिग बॉस में तेजस्वी का नाम अभिनेता कारण कुंद्रा के साथ जुड़ रहा है। ऐसी भी खबरे है,की दोनो जल्द ही शादी भी कर सकते है।