मोनालिसा एक भारतीय अभिनेत्री है, जिनका मूलनाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था।

मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मोनालिसा ने भोजपुरी के अतिरिक्त कई हिंदी, ओड़िया,बंगला आदि भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

मोनालिसा ने 2017 में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ शादी रचा लिया। दोनो स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में साथ - साथ दिखाई दिए।

मोनालिसा की प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्में भोले शंकर, देवरा भईल दीवाना, कर्तव्य,आखरी रास्ता,दुल्हन चाही पाकिस्तान से,सुहाग,पॉकेट पुलिस आदि है।

मोनालिसा ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। स्टार प्लस का प्रसिद्ध धारावाहिक नजर,दिव्य - दृष्टि था नमक इश्क का आदि मोनालिसा की प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक है।

मोनालिसा की प्रसिद्ध हिंदी फिल्में जलवा, हनी है तो मनी है,ब्लैकमेल, टू द लंदन कॉलिंग,एक चतुर नार,रॉयल उत्सव आदि है।

मोनालिसा 2016 में बिग बॉस के दसवें सत्र की हिस्सा रही थी लेकिन मोनालिसा बिग बॉस की ट्राफी जितने में नाकाम रही थी।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स मौजूद है।

मोनालिसा ने स्नातक तक पढ़ाई की है। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से संबद्ध आशुतोष कॉलेज से संस्कृत में बी०ए० किया है।

मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में किया थाई। मोनालिसा 1997 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।