ओडीआई मैचों के इतिहास में अब तक 8 बार दोहरा शतक लगा है। जिसमे से पांच बार भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है।

पहला दोहरा शतक भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लगाया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में सचिन ने 147 गेंदों में 200 रन नाबाद बनाए थे

1.सचिन तेंदुलकर

2.वीरेंद्र सहवाग

दूसरी बार ओडीआई में दोहरा शतक विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लगाया था। सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 गेंदों में 219 रनों की पारी खेली थी।

3.रोहित शर्मा

तीसरा दोहरा शतक हिट मैन रोहित शर्मा के बैट से निकाला,रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 158 गेंदों में 209 रन बनाए थे।

4.रोहित शर्मा

चौथा दोहरा शतक भी रोहित शर्मा ने ही लगाया था। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी। यह अब तक की ओडीआई इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।

पांचवा दोहरा शतक वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2015 में जिम्बावे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रन बनाए थे।

5.क्रिस गेल

छठा दोहरा शतक न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने लगाया था। गुप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 गेंदों में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

6.मार्टिन गुप्टिल

7.रोहित शर्मा

सांतवा दोहरा शतक भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। रोहित ने 153 गेंदों का सामना करते हुए 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

8.फखर ज़मान

आठवा दोहरा शतक पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर ज़मान ने 2018 में जिम्बावे के खिलाफ लगाया था। फखर ने इस दौरान 156 गेंदों में 210 रन की नाबाद पारी खेली थी।