नेहा सिंह राठौर एक भोजपुरी लोकगायिका है।  मूलतः बिहार राज्य के कैमूर जिले की जलदहां गांव रहने वाली है।

नेहा सिंह राठौर की उम्र 24 साल है। भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर  जन्म सन 1997 में बिहार के कैमूर जिले में हुआ था।

नेहा सिंह राठौर के माता का नाम श्रीमती चंपा देवी है, नेहा सिंह राठौर के पिता का नाम श्री रमेश सिंह है।

भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने क्षत्रपति शिवाजी कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की हुई है।

नेहा सिंह राठौर अपने गीतों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। नेहा सिंह ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कई गीत गाए है।

नेहा सिंह राठौर को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में का बा से वृहद रूप से लोकप्रियता प्राप्त हुई थी।

नेहा सिंह राठौर अब यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी में का बा गाने से फिर से सुर्खियों में बनी हुई है। इस गाने को नेहा ने दो पार्ट में रीलीज किए है।

बिहार में का बा,रोजगार देव की करब ड्रामा,बेरोजगार बाड़ी साहेब रोजगार मांगेली, परधानी लड़ब,बेरोजगारी के आलम में थरिया पीटत बानी जैसे गाने नेहा के प्रसिद्ध गानों में से एक है।

नेहा सिंह राठौर बेरोजगारी गीत,चुनावी गीत के अतिरिक्त भोजपुरी लोकगीतों के लिए भी जानी जाती है। इनके कई लोकगीतों ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी।