आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने बनाए है। जोस बटलर ने 17 मैचों की 17 पारियों में 863 रन बनाए है।

इस दौरान जोस बटलर 57.63 की औसत सेबलेबाजी की है। बटलर ने आईपीएल 2022 में 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। बटलर का बेस्ट पारी 116 रनों की रही।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रहे। केएल राहुल ने 15 मैचों की 15 पारियों में 616 रन बनाए है।

केएल राहुल की औसत 51.33 की रही। केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में कुल 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए है। इनका बेस्ट स्कोर 103 रन नाबाद रहा।

तीसरे स्थान पर लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक है। डी कॉक ने आईपीएल 2022 में 15 मैचों की 15 पारियों में 508 रन बनाए है।

क्विंटन डि कॉक की आईपीएल 2022 में औसत 36.28 की रही। डी कॉक ने कुल 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। इनका बेस्ट स्कोर 140 रन नाबाद रहा।

चौथे स्थान पर चैंपियन गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या रहे। पंड्या ने 15 मैचों की 15 पारियों में 487 रन बनाए है।

इस दौरान हार्दिक पंड्या की औसत 44.27 की रही है। इन्होंने कुल 4 अर्धशतक आईपीएल 2022 में लगाए है । इनका उच्चतम स्कोर 87 रन नाबाद रहा।

पांचवे स्थान पर चैंपियन गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल है। शुभमान गिल ने आईपीएल 2022 में कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 483 रन बनाए है।

शुभमण गिल का आईपीएल 2022 में औसत 34.50 का रहा है। गिल ने कुल 4 अर्धशतक लगाए है।  शुभमन गिल का आईपीएल 2022 में बेस्ट स्कोर 96 रन है।