ओडीआई में पहला दोहरा शतक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में लगाया था। सचिन ने उस पारी के दौरान 147 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए थे।

दूसरी बार ओडीआई में दोहरा शतक विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लगाया था। सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 149 गेंदों में 219 रनों की पारी खेली थी।

तीसरा बार दोहरा शतक भारतीय कप्तान हिट मैन रोहित शर्मा के बैट से निकला,रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 158 गेंदों में 209 रन की पारी खेली थी।

चौथी बार दोहरा शतक भी हिट मैन रोहित शर्मा ने ही लगाया था। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली हुए 2014 में 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी। यह अब तक की ओडीआई इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।

पांचवीं बार दोहरा शतक वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2015 क्रिकेट विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेलते हुए लगाए था। उस दौरान गेल ने 147 गेंदों में 215 रन बनाए थे।

छठी बार दोहरा शतक न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। गुप्टिल ने163 गेंदों में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

सांतवी बार दोहरा शतक भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के विरुद्ध बनाया था। रोहित ने इस दौरान 153 गेंदों में 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

आठवीं बार दोहरा शतक पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर ज़मान ने 2018 में जिम्बावे के विरुद्ध  लगाया था। फखर ने इस दौरान 156 गेंदों में 210 रन की नाबाद पारी खेली थी।

नौवीं बार दोहरा शतक भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के विरुद्ध 2022 में लगाया है। ईशान ने इस दौरान 131 गेंदों पर 210 रन बनाए है।