जो रूट

साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए है। जो रूट ने 15 टेस्ट मैचों की  29 परियों में 1708 रन बनाए है

इस बीच जो रूट ने 6 शतक और 4 अर्धशतक लगाए है। जो रूट का औसत 56.85 तथा उनका स्ट्राइक रेट 61 का रहा है। साल 2021 का उनका उच्चतम स्कोर 228 रन है।

इसी के साथ जो रुट साल 2021 में 1 बार नाबाद रहे,जबकि उन्हें 1 बार शुन्य पर आउट होना पड़ा। रुट ने साल 2021 में 179  चौके तथा 3 छक्के लगाए।

पॉल स्टर्लिंग

एकदिवसीय क्रिकेट(ओडीआई) प्रारूप में साल 2021 में सबसे ज्यादा रन आयरलैंड के ऑल राउंडर पॉल स्टर्लिंग ने बनाए है। उन्होंने 14 मैचों की 14 परियों में 705 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। पॉल स्टर्लिंग ने साल 2021 में 54.23 की औसत और 79.66 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है। इनका उच्चतम स्कोर 131 रन नाबाद रहा है।

साल 2021 में पॉल स्टर्लिंग ने एकदिवसीय फॉर्मेट में 71 चौके तथा 17 छक्के भी जड़ दिए। वह एक बार नाबाद लौटे जबकि उन्हें इस फॉर्मेट में शून्य पर आउट नहीं हुए।   

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने 29 मैचों कि 26 परियों में 1325 रन बनाए है।

साल 2021 के दौरान टी 20 में  मोहम्मद रिजवान ने 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाए है। उन्होंने इस साल 134.89 कि स्ट्राइक रेट तथा 73.66 कि औसत से रन बनाए है। उनका उच्चतम स्कोर 104 रन नाबाद है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में टी 20 में  119  चौके तथा 42 छक्के लगाए। वह 8 बार नाबाद लौटे तथा दो बार शून्य पर आउट होना पड़ा।