आईपीएल के पंद्रहवें सत्र का 10 मुकाबला समाप्त हो चुका है। आईपीएल के शुरू होते ही बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़ मची हुई है।

आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी के बल्लेबाज चाहे वह विदेशी हो या फिर भारतीय सभी ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाना शुरू कर दिया है।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इंग्लैंड के विकेकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने आईपीएल 2022 का पहला शतक भी जड़ दिया है।

आईपीएल 2022 में अब तक मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन ने सर्वाधिक 135 रन बनाए है। किशन ने अपनी दोनो पारियों में अर्धशतक लगाया है।

दुसरे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलने वाले जॉस बटलर ने भी आईपीएल 2022 में 135 रन बनाए है। जिसमे एक शतक भी शामिल है।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी तीसरे स्थान पर आंद्रे रसल है। आंद्रे रसल ने अभी तक 95 रन बनाए है।

चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस है। फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2022 में अब तक 93 रन बनाए है। जिसमे एक अर्धशतकीय पारी शामिल है।

पांचवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन है। संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में अभी तक 85 रन बनाए हैं।