1.विराट कोहली

भारत की तरफ से क्रिकेट खेलते हुए विराट कोहली ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाए है। विराट कोहली ने 95 मैचों की 87 परियों में 52.04 की औसत से 3227 रन बनाए है।

विराट कोहली ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में 29 अर्धशतक लगाए है। इन्होने इस फॉर्मेट में कोई शतक नहीं है। विराट का उच्चतम स्कोर 94 रन नाबाद है। टी20 में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 137.90 का है।

2. रोहित शर्मा

टी 20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा ने 119 मैचों की 111 परियों में 33.30 की औसत से 3197 रन बनाए है।

रोहित शर्मा ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित का उच्चतम स्कोर 118 रन है। टी 20 अंतराष्ट्रीय में इनका स्ट्राइक रेट 140.28 का है।

3. केएल राहुल

टी 20 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल है। राहुल ने 56 मैचों की 52 परियों में 40.68 की औसत से 1831 रन बनाए है। इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 142.49 का है।

के एल राहुल ने अपने टी 20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। केएल राहुल का उच्चतम स्कोर 110 रन नाबाद है।

4.शिखर धवन

टी 20 अंतरराष्ट्रीय के 68 मैचों की 66 परियों में 27.92 की औसत से शिखर धवन ने 1759 रन बनाए हैं। शिखर टी 20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज है।

शिखर धवन ने अपने टी 20 अंतरराष्ट्रीय में शिखर धवन ने 11 अर्धशतक बनाए है। जबकि अभी तक कोई शतक नही लगा पाए है। इनका उच्चतम स्कोर 92 रन है। इनका टी 20 अंतरराष्ट्रीय में स्ट्राइक रेट 126.36 का है

5.महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी टी 20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज है। धोनी ने 98 मैचों की 85 परियों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए है।

महेंद्र सिंह धोनी ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 2 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी के बैट से कोई शतक नही आया। महेंद्र सिंह धोनी का उच्चतम स्कोर 56 रन है। धोनी का टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 126.13 का स्ट्राइक रेट है।