टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है।

महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों की 31 पारियों में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए है। जिसमे 6 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 134.05 का रहा है।

दूसरे स्थान पर विराट कोहली है। जिन्होंने 24 मैचों की 22 पारियों में 83.41 की औसत से 1001 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाएं है।

विराट कोहली वर्तमान टी20 वर्ल्ड कप में ही महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ सकते है। विराट कोहली की टी20 विश्व कप में स्ट्राइक रेट 131.71 की है।

तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्रिस गेल ने 33 मैचों की 31 पारियों में 34.46 की औसत से 965 रन बनाए है।

टी20 वर्ल्ड कप में गेल ने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाएं है। क्रिस गेल का टी20 विश्व कप में स्ट्राइक रेट 142.75 की रही है। गेल ने अपना अंतिम टी20 विश्व कप 2021 में खेला था।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा है। भारतीय कप्तान ने 36 मैचों की 33 पारियों में 36.76 को औसत से 919 रन बनाए है।

रोहित शर्मा ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के सभी संस्करण में प्रतिभाग किया है। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ने 9 अर्धशतक लगाएं है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.53 का रहा है।

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है। दिलशान ने 35 मैचों की 34 पारियों में 897 रन बनाए है।

तिलकरत्ने दिलशान ने टी20 वर्ल्ड कप में 6 अर्धशतक लगाएं है। इस दौरान तिलकरत्ने दिलशान का स्ट्राइक रेट 124.06 का रहा है।