2022 में टी 20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए है। सूर्यकुमार यादव ने 31 मैचों की 31 पारियों में 46.56 को औसत से 1164 रन बनाए है।

1.सूर्यकुमार यादव

इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाएं है। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 106 चौके और 66 छक्के लगाए है।

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। रिजवान ने 25 मैचों की 25 पारियों में 996 रन बनाए है।

2.मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान ने 2022 में 45.27 की औसत से रन बनाए है। उन्होंने साल में 10 अर्धशतक भी लगाएं है। इस दौरान रिजवान के बल्ले से 78 चौके और 22 छक्के निकले है।

2022 में टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज विराट कोहली है। विराट ने 20 मैचों की 20 पारियों में 55.78 की औसत से 781 रन बनाए है।

3.विराट कोहली

विराट कोहली ने 2022 में टी 20 में 1 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाएं है। विराट के बल्ले से 2022 में 66 चौके और 26 छक्के निकले।

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज है। सिकंदर ने 24 मैचों की 23 पारियों में 35 की औसत से 735 रन बनाए है।

4.सिकंदर रज़ा

2022 में सिकंदर रज़ा के बल्ले से 5 अर्द्धशतक निकले है। सिकंदर रज़ा ने इस साल 52 चौके और 38 छक्के लगाए है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म इस साल टी 20 में रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज है। बाबर ने 26 मैचों की 26 पारियों में 31.95 की औसत से 735 रन बनाए है।

5. बाबर आज़म

बाबर आज़म ने 2022 में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाएं है। इस दौरान बाबर आज़म के बल्ले से 83 चौके और 10 छक्के निकले है।