पंचायत सीजन 2 के रिलीज होने के बाद से फैंस इस वेबसीरीज के तारीफों के पुलिंदे बांध रहे है। आइए मिलते है,इस वेब सीरीज के कलाकारों से

पंचायत सीजन 2 में पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी  का किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया है। जो पंचायत और कोटा फैक्ट्री के लिए जाने जाते है।

इस सीरीज में पंचायत सहायक सचिव,विकास शुक्ला की भूमिका चंदन राय ने निभाई है। चंदन राय ने अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है।

बृज भूषण दुबे,प्रधान जी की भूमिका मशहूर अभिनेता रघुबीर यादव ने निभाई है। रघुबीर यादव अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

मंजू देवी दुबे फुलेरा गांव की असली प्रधान का किरदार नीना गुप्ता ने निभाया है। नीना गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन कलाकार हैं।

पंचायत सीजन 2 में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार सविका ने निभाया है। अपने अभिनय से साविका इन दिनों छाई हुई है। सविका का मूल नाम पूजा सिंह है।

उप प्रधान, प्रह्लाद पांडे का किरदार फैसल मलिक ने निभाया है। प्रह्लाद पांडे के किरदार में फैसल मलिक ने खूब वाहवाही बटोरी है।

इस सीरीज में प्रधान जी के प्रतिद्वंदी भूषण कुमार का किरदार दुर्गेश कुमार ने निभाया है। दुर्गेश,पंचायत सीजन 2 में अपने अभिनय के कारण छा गए हैं।

वहीं पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी के दोस्त सिद्धार्थ गुप्ता उर्फ सिद्धू का किरदार सतीश राय ने निभाया है,यह केवल पंचायत सीजन 2 में ही दिखे है।

पंचायत सीजन 2 में प्रधान जी की प्रतिद्वंदी भूषण कुमार के पत्नी का क्रांति देवी का किरदार सुनीता रजवार ने निभाया है।

इस सीरीज में विधायक चंद्र किशोर सिंह का किरदार पंकज झा निभाते हुए नजर आए है। जिन्हें इस सीरीज में बातें काम गालियां ज्यादा देते हुए दिखाया गया है।