रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्तमान में महान क्रिकेटरों में से एक है। रोहित शर्मा का टी20 करियर बहुत बेहतरीन रहा है।

रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर को शुरुआत 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में की थी। डेब्यू मैच में इन्हे बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट करियर में 129 मैचों की 121 पारियों में 32.48 की औसत से 3443 रन बनाए है।

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उनके बाद मार्टिन गुप्टिल दूसरे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर है।

रोहित शर्मा ने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में 139.73 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की हुई है। रोहित शर्मा ने कुल 2464 गेंदे खेली है।

रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाएं है। 118 रन रोहित शर्मा की सबसे बड़ी पारी है।

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में कुल 310 चौके,159 छक्के लगाएं है और फील्डिंग के दौरान 52 कैच पकड़े है।

रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 पारियों में गेंदबाजी की है। केवल 1 सफलता लेने में कामयाब रहे है। 13 रन देकर 1 विकेट रोहित का बेस्ट प्रदर्शन है।