अंजली अरोरा एक भारतीय फैशन मॉडल और अभिनेत्री है। जिन्होंने कई पंजाबी,हिंदी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया है।
अंजली अरोरा को कच्चा बादाम गाने पर बनाए गए इंस्टाग्राम रील से अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त हुई। अंजली अरोरा के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स है।
अंजली अरोरा फिलहाल एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाले शो लॉकअप में नजर आ रही है। जिसकी मेजबान अभिनेत्री कंगना रनौत है।
अंजली अरोरा 22 वर्ष की है। उनका जन्म 3 नवंबर 1999 को हुआ था। अंजली अरोरा भारत की राजधानी दिल्ली की रहने वाली है।
अंजली अरोरा के पिता का नाम अश्वनी अरोरा है तथा उनकी माता का नाम शैली अरोरा है। अंजली के भाई का नाम वंश अरोरा है।
अंजली अरोरा का टेंपररी प्यार और आशिक पुराण प्रसिद्ध म्यूजिक वीडियो है। टेंपररी प्यार गाने को यूट्यूब पर 350 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिले थे।
अंजली अरोरा बचपन से अभिनेत्री और मॉडल बनना चाहती थी। जिसके बाद अंजली ने बचपन में ही एक्टिंग और मॉडलिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
अंजली अरोरा के इंस्टाग्राम के अतिरिक्त फेसबुक,यूट्यूब, मोज के साथ - साथ कई अन्य सोशल मीडिया और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म पर लाखो प्रशंसक है।