टाइगर श्राफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। टाइगर बॉलीवुड के जाने - माने अभिनेताओं के सूची में शामिल है।
ALL IMG CREDIT :TIGER/INSTAGRAM
जैसा कि सभी जानते है,टाइगर श्राफ बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्राफ के बेटे है और स्वयं में एक बेहतरीन कलाकार है।
टाइगर श्राफ का मूल नाम टाइगर नही बल्कि उनका नाम जय हेमंत श्राफ है। जय हेमंत श्राफ को लोग प्यार से टाइगर बुलाते है।
टाइगर श्राफ ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से अपने अभिनय करियर की शुरुआत किया और वहीं से लोग टाइगर के अभिनय,डांस और मार्शल आर्ट्स से बेहद प्रभावित हुए।
हीरोपंती के बाद टाइगर श्राफ ने फिल्म बागी में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ काम किया। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
2016 में ही टाइगर श्राफ की कॉमेडी फिल्म ए फ्लाइंग जट भी रिलीज हुई थी। जिसमे उनके साथ जैकलीन फर्नाडीज दिखी थी।
लगातार तीन सफलताओं के बाद टाइगर श्राफ की फिल्म मुन्ना माइकल 2017 में रिलीज होती है। जिसमे टाइगर श्राफ के साथ निधि अग्रवाल दिखाई देती है।
मुन्ना माइकल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा क्रेज नही दिखा पाती है। जिसके बाद टाइगर श्राफ अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ 2018 में बागी 2 में दिखाई देते है।
इसके बाद टाइगर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म वार में दिखाई दिए,इसके बाद इन्होंने बागी 3 में भी काम किया। जो काफी हद तक सफल फिल्म रही थी।
टाइगर श्राफ की पहली फिल्म हीरोपंती का सिक्वल अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइगर श्राफ और कृति दोनो को इस फिल्म से बड़ी आशाएं है।
बागी 2 के सफलता के बाद टाइगर श्राफ ने अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम किया। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।