भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर बहुत बेहतरीन है।

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय टी20 में डेब्यू 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में,सुरेश रैना के कप्तानी में हुआ था।

विराट कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू मैच में 21 गेंदों में 26 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमे 3 चौके और 1 छक्का लगाया था। भारत ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया था।

विराट कोहली अब तक 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके है। जिसमे से उन्होंने 106 पारियों के बल्लेबाजी करते हुए 3958 रन बनाए है।

इस दौरान विराट कोहली की टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 2865 गेंदों का सामना किया है। उनका औसत 52.77 की है और स्ट्राइक रेट 138.15 का रहा है।

विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 36 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। इनका बेस्ट स्कोर 122 रन नाबाद है। जिसे अफगानिस्तान के विरुद्ध बनाया था।

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कुल 352 चौके और 116 छक्के लगाएं है।

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना फील्डिंग का जौहर दिखाते हुए कुल 50 कैच पकड़े है और वह 31 बार नॉट आउट रहे है।