यादें 2021 बॉलीवुड की 5 सबसे चर्चित शादी

यादें 2021: साल 2021 में बहुत सारे बॉलीवुड के कलाकार शादी के बंधन में बंधे,इसमें से कई शादियों की चर्चा पूरे साल होती रही। आपको बता दे बॉलीवुड की साल 2021 की सबसे पहली चर्चित शादी अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी रही। वहीं दिया मिर्जा इसी साल दूसरी शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने महिला पंडित से शादी कराकर सभी का ध्यान अपनी शादी को तरफ खींचा। अब साल 2021 लगभग समाप्त हो चुका है और 2022 अब बस कुछ दिन ही दूर है। ऐसे में आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे है। बॉलीवुड की इस साले के 5 सबसे ज्यादा चर्चित शादियां

  1. वरुण धवन और नताशा दलाल

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। नताशा दलाल और वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर है। नताशा और वरुण दोनो बचपन के दोस्त थे। नताशा और वरुण के शादी और ब्रेकअप जैसी अफवाहे उड़ती रही। अब जाकर इस साल 2021 में आकर दोनो ने शादी कर लिया।

वरुण धवन और नताशा दलाल
  1. दिया मिर्जा और वैभव रेखी

बॉलिवुड कि अभिनेत्री दिया मिर्जा और वैभव रेखी ने 15 नवंबर 2021 को शादी कर लिया। दिया मिर्जा ने महिला पंडित से शादी करके अपनी शादी के तरफ लोगो का ध्यान आकर्षित किया। दिया मिर्जा की यह दूसरी शादी थी।

दिया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी
  1. यामी गौतम और आदित्य धर

 स्टार अभिनेत्री यामी गौतम ने राइटर और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ 4 जून 2021 को शादी कर लिया। आपको बता दे आदित्य धर ने 2019 में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। जबकि उसी फिल्म में यामी गौतम ने बतौर अभिनेत्री काम किया था। जिसके बाद दोनो ने इस साल 2021 में आकर एक दूसरे को हमसफर के रूप में स्वीकार कर लिया।

यामी गौतम और आदित्य धर
  1. राजकुमार राव और पत्रलेखा

अभिनेता राजकुमार राव और उनके बचपन के दोस्त पत्रलेखा के प्यार के चर्चे तो कई सालों से है। अब जाकर दोनो 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए।

राजकुमार राव और पत्रलेखा
  1. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

 अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के प्यार के चर्चे भी बहुत ज्यादा वायरल होते रहे। जिसके बाद दोनो ने आखिरकार साल के अंत में 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी भी बहुत ज्यादा पॉपुलर रही।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *