PRIVACY POLICY

भारत प्रहरी द्वारा बनाए गए प्राइवेसी पॉलिसी पेज का एक मात्र सिद्धांत भारत प्रहरी पर प्रकाशित किए जाने वाले खबरों एवम लेखों के निर्देशों के बारे में विजिटर्स और पदाधिकारियों को अवगत कराने तथा भारत प्रहरी के नियमो और शर्तों को बताने हेतु इसका निर्माण कार्य हुआ है। उम्मीद है आप हमारे सभी नियमो और शर्तों को समझेंगे और उसका अनुपालन भी करेंगे।

भारत प्रहरी द्वारा नियुक्त समस्त पदाधिकारियों के लिए नियम एवम शर्तें

संपादक एवम संपादक मंडल के लिए नियम एवम शर्तें

  • संपादक मंडल का मुख्य भारत प्रहरी द्वारा नियुक्त प्रधान संपादक होगा।
  • संपादक मंडल में संपादकों की नियुक्ति का अधिकार प्रधान संपादक के पास है। जो भारत प्रहरी द्वारा किसी संपादक के अहर्ता के अनुसार ही नियुक्त कर सकता है। 
  • भारत प्रहरी द्वारा बनाए गए संपादकों हेतु नियमों का पालन न कर पाने की स्थिति में प्रधान संपादक के पास किसी भी संपादक को संपादक मंडल ने निकालने का अधिकार प्राप्त है।
  • प्रधान संपादक की किसी भी प्रकार की शिकायत भारत प्रहरी प्रमुख अर्थात भारत प्रहरी मीडिया ग्रुप के निदेशक के पास की जाएगी
  • किसी संपादक की शिकायत का समाधान प्रधान संपादक द्वारा किया जाएगा।
  • संपादक मंडल के संपादकों का मानदेय बढ़ाने या फिर घटाने का कार्य प्रधान संपादक के अधीन है अर्थात प्रधान संपादक भारत प्रहरी के संपादक मंडल में शामिल सदस्यों का मानदेय उसके कार्यों को देखते हुए घटा या फिर बढ़ा सकते है।
  • संपादक मंडल में प्रधान संपादक के अतिरिक्त 4 स्थाई एवम 5 अस्थाई पदों का प्रावधान है। जिनकी नियुक्ति प्रधान संपादक द्वारा किया जाता है।
  • संपादक मंडल में स्थाई संपादकों को मासिक मानदेय प्राप्त होगा। जबकि अस्थाई सदस्यों का मानदेय प्रधान संपादक द्वारा हस्ताक्षरित करार के अनुसार प्राप्त होगा।
  • संपादक द्वारा लिखा गया समस्त लेख किसी अन्य वेब पोर्टल,समाचार पत्र अथवा पत्रिका के प्रकाशित नहीं हो ना चाहिए। यदि कोई संपादक इस नियम का उल्लघंन करता है,तो प्रधान संपादक के पास उसकी सदस्यता रद्द करने और उस पर कानूनी कार्यवाही करने का संपूर्ण अधिकार प्राप्त है।
  • हिंसा भड़काने वाले लेख भारत प्रहरी पर प्रकाशित नहीं किए जाएंगे।ऐसे लेख लिखने वाले संपादक या फिर अतिथि संपादक की सदस्यता रद्द करने का भी संपूर्ण अधिकार भारत प्रहरी द्वारा नियुक्त प्रधान संपादक का होगा।

भारत प्रहरी द्वारा प्रकाशित किए जाने वाली खबरे एवम लेखों के बारे में निर्देश

भारत प्रहरी समाचार पोर्टल पर राष्ट्रीय,प्रादेशिक,आध्यात्मिक,टेक्नोलॉजी,शिक्षा,खेल आदी के ब्रेकिंग न्यूज और हेडलाइंस प्रकाशित करती है। इसके अतिरिक्त भारत प्रहरी पर आए दिन कलाकारों के साक्षात्कार और अभिव्यक्ति कैटेगरी पर संपादक मंडल के लेखकों एवम अतिथि लेखकों द्वारा सामायिक विषयो पर लिखे गए लेख अथवा उनकी स्वतंत्र अभिव्यक्ति को प्रकाशित किया जाता है। भारत प्रहरी के पदाधिकारी भारत प्रहरी समाचार पोर्टल पर शेयर की जाने वाली खबरों और लेखों के कैटेगरी को भविष्य में बढ़ा और घटा सकते है। जिसकी जानकारी विजिटर को दे दी जाएगी।

विज्ञापन से संबंधित निर्देश

भारत प्रहरी पर थर्ड पार्टी विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। जैसे विज्ञापनदाताओं द्वारा प्रदान किए जाने वाले विज्ञापन कार्यक्रम से विज्ञापन प्रकाशित करने की योजना है।

कुकीज़ ( Cookies) से संबंधित निर्देश

कुकीज़ एक प्रकार का छोटा सा डाटा है,जिसे भारत प्रहरी के सामाचार पोर्टल पर भविष्य में प्रयोग किया जा सकता है। इस डाटा का प्रयोग ब्राउज़र द्वारा किया जाता है।

प्राइवेसी पॉलिसी में परिवर्तन लाने हेतु निर्देश

भारत प्रहरी पर प्राइवेसी पॉलिसी में परिवर्तन लाने का पूरा अधिकार इसके पदाधिकारियों के पास है। इसके प्राइवेसी पॉलिसी में परिवर्तन आने पर इसे अपडेट किया जाएगा।

कॉपीराइट से संबंधित निर्देश

भारत प्रहरी पर प्रकाशित सभी लेखों के कॉपीराइट भारत प्रहरी के पास सुरक्षित हैं। सभी लेख भारत प्रहरी के संपादकों द्वारा लिखा गया है। यदि किसी दूसरे वेब पोर्टल या फिर समाचार पत्रिका में प्रकाशित लेख के साथ मिलन होता है,तो यह केवल संयोग मात्र होगा।

विजिटर हेतु नियम एवम शर्तें

भारत प्रहरी पर आने वाले विजिटर द्वारा किए गए कॉमेंट्स को ब्लॉक,स्पैम या फिर डिलीट करने का पूरा अधिकार भारत प्रहरी के पदाधिकारियों के पास होगा। भारत प्रहरी विजिटर से उम्मीद करता है,की वह भारत प्रहरी द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करेंगे।