यह रिश्ता क्या कहलाता है
फोटो : यह रिश्ता क्या कहलाता है,अभिमन्यु और अक्षरा

YRKKH LATEST UPDATE: यह रिश्ता क्या कहलाता है? धारावाहिक में शादियां आम बात है,लेकिन पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से प्रसारित इस धारावाहिक में शादी में इतने ट्विस्ट कभी नही आए जितने की अभिमन्यु और अक्षरा की शादी होने में आ रहे है।

जी हां,जैसा की आप सब जानते है, की घर वालों ने अभिमन्यु और आरोही की शादी तय की थी। जिसके बाद शादी को छोड़कर शादी से संबंधित सभी रस्मे सगाई,मेहंदी,संगीत पूरी हो चुकी थी। केवल अभिमन्यु और आरोही की शादी की रस्म ही शेष थी,लेकिन बारात जाने से पहले ही अभिमन्यु घर से अचानक गायब हो जाता है,जिसके बाद उसके परिवार में खलबली मच जाती है।

जैसा कि हम पहले ही बता चुके है,की अक्षरा ने अभिमन्यु से अपने दिल की बात कह देती है,जिसके बाद दोनो इस बात से परेशान रहते है, की आरोही की शादी का क्या होगा?

आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे की,अभिमन्यु – अक्षरा को एक मंदिर में ले जाता है,जहां पर वह अक्षरा के साथ सात फेरे लेना चाहता है। जिस पर अक्षरा इस तरह से शादी करने से मना कर देती है। अक्षरा – अभिमन्यु से कहती है, की मैं इस तरह से शादी के बंधन में नही बंधना चाहती है। मैं चाहती हूं,की हमारी शादी दोनो परिवारों की अनुमति मिलने के बाद हो।

वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु के गायब होने पर दोनो परिवार में खलबली मची हुई है। जिसके बाद आरोही आती है और सबको सूचना देती है,की केवल अभिमन्यु ही नही उसकी बहन अक्षरा भी घर से गायब है। आरोही सबको बताती है,की उसे लगता है अभिमन्यु और अक्षरा दोनो एक ही साथ कहीं गायब है। हमें उन दोनो को ढूंढना चाहिए।

आरोही की बात सुनकर घर वाले पूरी तरह से एक्शन में आ जाते है। जिसके बाद सभी लोग अभिमन्यु और अक्षरा को ढूंढने निकल जाते है।

अभिमन्यु – अक्षरा से कहता है,की तुम्हे सबकी सहमति से शादी करना था। तुम अपनी जगह सही थी,इसलिए तुम अपने दिल की बात सभी घर वालों से बता दो,देखो सभी हमें ढूंढते हुए यहीं आ रहे है।

अक्षरा को अभिमन्यु के साथ देखने पर आरोही अक्षरा को भला–बुरा कहेगी। जिसके बाद अक्षरा के रक्षण में अभिमन्यु आ जायेंगे और आरोही को फटकार लगाएगा।

अब देखना यह बेहद दिलचस्प होने वाला है,की अक्षरा और अभिमन्यु के प्रेम कहानी जानने के बाद दोनो परिवार के लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी ? क्या सभी लोग अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी को मान्यता देंगे? क्या सबकी सहमति के बाद अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो जायेगी ? इन सब सवालों का उत्तर जानने के लिए हमे धारावाहिक “यह रिश्ता क्या कहलाता है” के आने वाले एपिसोड की प्रतीक्षा करनी होगी।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...