IND W VS SL W, Women’s Asia Cup 2022: पहले मुकाबले में श्रींलका से भिड़े भर महिला क्रिकेट टीम

IND W VS SL W,Women’s Asia Cup 2022 : महिला एशिया कप में भारत की टीम अपने पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी जहां पर उसका सामना श्रीलंका के साथ होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।आपको बता दे महिला एशिया कप में अब तक सबसे सफल टीम भारतीय टीम रही है। 2005 से लेकर 2016 तक के महिला एशिया कप के सभी सत्र की विजेता रही है। जबकि 4 साल पहले खेले गए पिछले एशिया कप में मैच के अंतिम गेंद पर उसे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार एशिया कप का आयोजन भी बांग्लादेश में हो रहा है ऐसे में एशिया कप की सबसे बड़ी दावेदार भारतीय टीम के बाद डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान देश बांग्लादेश का ही नंबर आता है।

श्रीलंका की चुनौती को भी कम आंकना भारतीय टीम के लिए महंगा साबित हो सकता है। क्योंकि श्रीलंका भी कमजोर टीम नही है। अभी पिछले महीने खेले गए पुरुष एशिया कप में भी श्रीलंका के चैंपियन बनने की बात कोई नहीं कर रहा था लेकिन श्रीलंका की टीम ने उलटफेर करते हुए पुरुष एशिया कप की चैंपियन बन गई।

श्रीलंका की महिला टीम के पास भी उलटफेर करने की क्षमता है। आज होने वाले मुकाबले में श्रीलंका से पार पाना भारत की महिला टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि पिछले सप्ताह ही भारत की महिला टीम इंग्लैंड से इंग्लैंड में ही 3-0 से वनडे सीरीज जीती थी और इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

अब भारत की टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एशिया कप का खिताब एक बार फिर अपने नाम करना चाहेगी और इस खिताबी जंग को शुरुआत आज के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत से करना चाहेगी। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड के खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है। इस लिए भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है ।

IND W VS SL W : कहां देख पाएंगे लाइव प्रसारण

एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मुपाबले का प्रसारण दोपहर 1 बजे से आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए देख सकते है। इसके अतिरिक्त आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच के लाइव प्रसारण का आनंद प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *