T20 World Cup 2022 : ग्रुप स्टेज की पहल दो टीमों का हुआ फैसला,भारत के ग्रुप में खेलेगा नीदरलैंड

T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज में ग्रुप ए के मुकाबले अब समाप्त हो चुके है और उसके टॉप 2 टीमों का फैसला हो गया है। जबकि ग्रुप बी एक अभी दो मुकाबले शेष है,दोनों मुकाबलों में जीतने वाली टीमें वर्ल्ड कप में भाग लेंगी।

आपको बता दे टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में ग्रुप ए में श्रीलंका,नामीबिया,नीदरलैंड और यूएई की टीमें थी। जिसमे से श्रीलंका ने ग्रुप को टॉप किया और नीदरलैंड की टीम ग्रुप में दूसरे स्थान के साथ सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर गई है। 

ग्रुप स्टेज के दौरान कई उलटफेर देखने को मिले है। वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में ही नामीबिया ने एशिया कप की चैंपियन टीम श्रीलंका को भारी अंतर से मात दिया था। हालांकि उसके बाद श्रीलंका ने अपने दोनो मुकाबले जीतकर सुपर 12 में आसानी से जगह बनाई।

श्रीलंका द्वारा नीदरलैंड के हराने के बाद यूएई की टीम अपने अंतिम मुकाबले से पहले ही बाहर हो गई। जबकि नीदरलैंड की टीम अपने पहले दो मुकाबले जीतने और अंतिम मुकाबला श्रीलंका से हारने के बाद यूएई की टीम पर निर्भर हो गई। अगर यूएई अपने अंतिम मुकाबले में नामीबिया को हरा देगी तो फिर नीदरलैंड सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर जायेगा और हुआ भी वैसा यूएई ने उलटफेर करते हुए नामीबिया को हरा दिया और अपने साथ नामीबिया के लिए भी इस साल टी20 वर्ल्ड कप का अंतिम मुकाबला बना दिया। 

यूएई की जीत के बाद श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम ने सुपर 12 में जगह बनाई और नामीबिया और यूएई के लिए अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो चुका है।

अब श्रीलंका ग्रुप ए की टॉपर बनी और वह इसी के साथ सुपर 12 में ग्रुप एक में जाएगी। जहां ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें है । ग्रुप एक की अंतिम टीम का फैसला कर के मुकाबले के बाद होगा।

दूसरी ओर नीदरलैंड की टीम सुपर 12 में ग्रुप 2 के लिए क्वालीफाई करेंगी। जहां भारत,पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें पहले से ही क्वालीफाई है। दोनो ही ग्रुप की आखिरी टीम का फैसला कल होगा।

भारत के मुकाबले

भारत बनाम पाकिस्तान (23 अक्टूबर 2022,दोपहर 01:30 बजे से)

भारत बनाम नीदरलैंड (27 अक्टूबर 2022,दोपहर 01:30 बजे से)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (30 अक्टूबर 2022,दोपहर 01:30 बजे से)

भारत बनाम बांग्लादेश (02 नवंबर 2022, दोपहर 01:30 बजे से)

भारत बनाम ग्रुप बी की टॉप टीम(06 नवंबर 2022,दोपहर 01:30 बजे )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *