UPSSSC

UPSSSC PET 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक अहर्ता परीक्षा  2022 के लिए आवेदन आरंभ कर दिए है। आपको बता दे यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में बैठने के लिए प्राथमिक अहर्ता परीक्षा PET के परीक्षा में अभ्यर्थी का बैठना अनिवार्य है।

UPSSSC PET 2021 परीक्षा के आधार पर महिला स्वास्थ्यकर्मी, राजस्व लेखपाल समेत कई पदों पर वेकेंसी आई थी। इस बार PET 2022 के आधार पर बहुत ज्यादा वेकेंसी आने के आसार दिखाई दे रहे है। पीईटी परीक्षा के बाद बीडीओ,लेखपाल,बाल पुष्टाहार इत्यादि पदों पर भर्ती आ सकती है।

UPSSSC PET 2022 : फॉर्म भरने की क्या है योग्यता?

UPSSSC PET 2022 परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम 10वीं का मार्कशीट होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी 1 जुलाई 2022 को 18 वर्ष का होना चाहिए है। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी को आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए है।

UPSSSC PET 2022 : कितना लगेगा आवेदन शुल्क और क्या है अंतिम तिथि?

UPSSSC PET 2022 के आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 185 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किए है। इसके अतिरिक्त एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के आवेदन के लिए आवेदन शुल्क 95 रुपए तथापि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल 25 रुपए का शुल्क निर्धारित किया है।

आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 28 जून 2022 से 27 जुलाई 2022 तक की तिथि निर्धारित की हुई है। आवेदन करेक्शन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2022 तक होगी।

आवेदन करने का लिंकयहां क्लिक करें
एग्जाम फीस का लिंकयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
सिलेबस यहां क्लिक करें
फेसबुक पर हमसे जुड़ेयहां क्लिक करें

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *