Site icon भारत प्रहरी

यदि आप भी कम पानी पीते हैं,तो इससे होने वाली समस्याओं को अवश्य जाने।

20201004 220613

यदि आप भी कम पानी पीते हैं,तो इससे होने वाली समस्याओं को अवश्य जाने।

आज कल व्यस्तता से भरे – पड़े जीवन में हम बहुत कुछ पीछे छोड़ देते है। हम अत्यधिक व्यस्त होने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है। जिससे हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब चीजों में हम पानी का भी सही मात्रा में ग्रहण नहीं कर पाते है। पानी को हम केवल न्यूनतम आवश्यकता के अनुरूप ही पीते है। हालांकि इससे हमें होने वाली समस्याओं के बारे में तुरंत पता नहीं चलता जिसके करें हम इस आदत को गलत मानने से बचते है लेकिन हम आपको बता दे की यह बिल्कुल गलत आदत है। यदि आप भी इस आदत के शिकार है। आप भी कम पानी पीते है तो आज ही इसे छोड़े,पानी का सही मात्रा में सेवन करें। आप भी पानी को कम मात्रा में पीते है,तो आपको जो समस्याएं हो सकती है हम उनका उल्लेख करने वाले है। 

कम पानी पीने से होने वाली समस्या

  1. पेशाब की समस्या – यदि आप बहुत कम मात्रा में पानी पीते है,तो आपको पेशाब ठीक से आने में दिक्कत होगी। जिससे आपके किडनी में भी समस्या आ सकती है।
  2. हृदय की समस्या – आप के काम पानी पीने से हृदय से संबंधित कई रोग हो सकते है। यदि आप काम पानी पीते है,तो ऐसे में आपका रक्त जमने लगता है। जिससे आपको हृदय संबंधित समस्या हो सकती है।
  3. सिर दर्द की समस्या – आपको कम पानी पीने से सिर दर्द जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  4. थकान की समस्या – कम मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर जल्द ही तक जाता है। जिससे आपको थकान भी होती है। इसका एक ही उपाय है कि आप सही मात्रा में पानी पिए इससे आप अपने आप को थका हुआ नहीं समझेंगे।
  5. पेट की समस्या – पेट की समस्या भी आपको हो जाती है, पानी को सही मात्रा शरीर को ठीक तरीके से नहीं मिलने पर आपको डीहाइड्रेशन का शिकार हो सकते है। यह कम मात्रा में पानी पीने से होने वाली मुख्य समस्या है। जिससे आपको अपच,उल्टी,दस्ट आदी जैसी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पानी को इग्नोर ना करे और उचित मात्रा में सेवन करते रहे।
Exit mobile version