नेहा सिंह राठौर के गाने यूपी में का बा के पार्ट 2 ने भी सोशल मीडिया पर मचाई धूम,कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज

यूपी में का बा पार्ट 2 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बहुत तेजी से बढ़ते जा रही है। इसी बीच भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने यूपी में का बा के पार्ट 2 को रिलीज करके चुनावी गर्मी को और बढ़ा दिया है।

कुछ दिनों पहले ही नेहा सिंह राठौर के गाने यूपी में का बा ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी जिसके बाद से यह गाना लगता वायरल होता जा रहा है। 

नेहा सिंह राठौर के यूट्यूब चैनल से साभार

यूपी में का बा पार्ट 2 में भी नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर पूरी तरह से तंज कसते हुए नजर आ रही है। इस गाने में नेहा सिंह राठौर ने यूपी सरकार को घेरते हुए उनसे लावारिश गायों से हो रही किसानों के गन्ना फसल नष्ट होने से लेकर प्रदेश में हो रहे रेप,अपहरण जैसे अपराध पर भी सवाल किए है। नेहा सिंह राठौर ने यूपी के मुखमंत्री द्वारा गरीब के घर जाकर होटल के भोजन करने पर भी तंज कसा है। नेहा सिंह राठौर ने अपनी अंतिम की पंक्तियों को पहले गाने की ही तरह जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा के साथ समाप्त किया।

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड होती जा रही है। नेहा सिंह राठौर के गाने को सपा चुनावी प्रचार में ला रही है।

नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा गाने को गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी के मल्टीस्टार रवि किशन के गाने के यूपी में सब बा के बाद रिलीज किया था।

हालांकि नेहा सिंह राठौर का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई भी संबंध नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नेहा सिंह राठौर अपने गाने बिहार में का बा से सुर्खियों में रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *