AASTHA PANDEY
AASTHA PANDEY

Aastha Pandey : सीबीएसई (CBSE) ने 2023 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिसके बाद से मेधावी छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं लग रहा है। अच्छे नंबर प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवार और गुरुजन भी खुशी से झूम उठे।

ऐसी ही मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग की छात्रा आस्था पाण्डेय (Aastha Pandey) ने दसवीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले की टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। जिसके बाद से आस्था पाण्डेय और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि छात्रा आस्था पाण्डेय (Aastha Pandey) के पिता श्री ओंकारनाथ पाण्डेय उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती अनीता पाण्डेय एक गृहिणी हैं।

आस्था पाण्डेय आगे चलकर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को दिया है। छात्रा आस्था पाण्डेय का मानना है कि इस परिणाम के पीछे उनकी स्वयं की लगन और मेहनत के साथ-साथ माता-पिता, भाई और बहन का सहयोग भी रहा है।

वहीं उनकी माता का कहना है कि आस्था पाण्डेय का यह परिणाम उनकी मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनका मानना है कि आस्था पाण्डेय भविष्य में भी इसी तरह उनका और पूरे परिवार का नाम रोशन करती रहेंगी। भविष्य में पढ़-लिखकर अपनी योग्यता के आधार पर एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *