RRB GROUP D EXAM DATE

RRB GROUP D EXAM DATE : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी की होने वाली भर्ती परीक्षा को जुलाई एडके अंत से सितंबर महीने के मध्य करा सकता है। आपको बता दें रेलवे को ग्रुप डी के 1 लाख 3 हजार 769 पदों के लिए रेलवे ने 2019 में भर्ती निकाली थी लेकिन अभी तक ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा नही करा पाई है। तीन वर्ष से अधिक का समय समाप्त हो चुका अभी भी यही कयास लगाए जा रहे है,की ग्रुप डी को भर्ती परीक्षा जुलाई अंत से शुरू होकर सितंबर मध्य तक चलेगी।

RRB GROUP D: 26 जुलाई से शुरू हो सकती है ग्रुप डी की परीक्षाएं : सूत्र 

सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर सुनने को मिल रही है,की रेलवे को ग्रुप डी की परीक्षाएं 26 जुलाई को शुरू हो सकती है। रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थी पिछले तीन वर्षों से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे है। इससे पहले RRB GROUP D की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2022 में करने वाली थी लेकिन कई प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनावों के कारण परीक्षा कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। अब RRB GROUP D की परिक्षा आयोजित करने के पूरे मूड में दिखाई दे रही है। अगर यह परीक्षा 26 जुलाई या फिर जुलाई के अंतिम सप्ताह से नही शुरू हुई तो यह आप कन्फर्म मानकर चलिए की अगस्त के पहले सप्ताह तक ग्रुप डी की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

RRB GROUP D: क्या है ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न?

RRB GROUP D की परीक्षा 1लाख 3 हजार 769 पदों के लिए की जा रही है। GROUP D की भर्ती परीक्षा कुल 100 अंकों की होंगी। जिसके लिए 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कुल 90मिनट की समयावधि होगी। GROUP D के प्रश्न पत्र में 30 अंक जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से तथा 25 अंक गणित,25 अंक जनरल साइंस और 20 अंक करेंट अफेयर्स से पूछे जायेंगे।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *