UP LEKHPAL BHARTI : गोरखपुर के जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे लेखपाल अभ्यर्थी, भर्ती को जल्द पूरा करवाने के लिए दिया ज्ञापन

UP LEKHPAL BHARTI: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित राजस्व लेखपाल भर्ती को पूर्ण कराने को लेकर जो लेखपाल अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित है,वह आज गोरखपुर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मिलने पहुंचे।

आज उन्होंने मुख्यमंत्री से इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का अनुरोध किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सकारात्मक संकेत देखने को मिला। योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल के अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है,की वह जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराएंगे।

आपको बता दे उत्तर प्रदेश के अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2021 में प्राथमिक अहर्ता परीक्षा आयोजित किया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के आने वाली सभी भर्तियों में मौका देने की बात कही गई।

जिसके बाद उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक अहर्ता परीक्षा 2021 के आधार पर जनवरी 2022 में राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया। 

जिसके बाद लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा कई बार टलने के बाद 31 जुलाई 2022 को आयोजित हुई थी। परीक्षा के पश्चात प्रश्न पत्र में दिए गए कई प्रश्नों को लेकर विवाद हुआ और प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थी कोर्ट पहुंच गए। जिसके बाद लंबे अंतराल तक आयोग कोर्ट केस के चलते डीवी रिजल्ट को देने से भी मना करता रहा।

अभ्यर्थियों के तमाम प्रयास और रिजल्ट के लिए स्टेडियम आदि जगहों पर प्रदर्शन और कोर्ट में चल रहे प्रश्नों को लेकर कुछ बड़े मामलों के हल होने के बाद 2 मई 2023 को डीवी रिजल्ट जारी किया गया।

जिसके बाद से अब तक अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया। आज तक आयोग अभिलेख सत्यापन के लिए सारणी भी जारी नहीं कर पाया है।

आयोग से निराश अभ्यर्थियों ने आज जनता दरबार पहुंचकर मुख्यमंत्री से भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की गुहार लगाई है।

जनता दरबार में पहुंचे अभ्यर्थियों में रामदयाल,धर्मेंद्र यादव,विनीत सिंह पुनीत त्रिपाठी,राहुल मौर्य,मुकुल मिश्रा,संजय यादव,अनूप गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *