Posted inटीवी सीरियल

प्रतिज्ञा 2: 31 मार्च के एपिसोड की पूरी कहानी हिंदी में लिखित अपडेट के साथ || Pratigya 2,31 March Episode Written Update In Hindi

प्रतिज्ञा 2 के 31 मार्च के एपिसोड की पूरी कहानी जानें राधे की मौत की खबर सुनकर कृष्णा पर क्या बीती? क्या कृष्णा ने पूरी सच्चाई कोमल को बता दिया? सज्जन सिंह ने बलवंत त्यागी पर बंदूक क्यों उठाया? इन सभी सवालों के जवाब इस एपिसोड के लिखित विवरण में मिलेगा।

प्रतिज्ञा 2, 31 मार्च की पूरी कहानी हिंदी में,Pratigya 2,31 March 2021 Episode Written Update In Hindi

आज की कहानी की शुरुआत होती है,घर के बगल में कृष्णा राधे की मौत को सोचकर रोने लगता है। कृष्णा अब समझ जाता है,की यह सब बलवंत त्यागी ने किया है। वह राधे की बातों को सोचकर रोने लगता है। कुछ देर बाद वहां कोमल आती है,और कृष्णा उसको पकड़ कर रोने लगता है,फिर कोमल के पूछने पर कृष्णा बताता है,की गर्व से एक्सीडेंट हो गया,फिर एपिसोड में दिखाया गया है,की कृष्णा ने सभी कहानी कोमल को बता दिया। कोमल गर्व द्वारा एक्सीडेंट की बात को इनकार करती है,लेकिन किसी तरह से कृष्णा उसे विश्वास दिला देता है। फिर कृष्णा राधे के घर जाने की कोशिश करता है,उसके परिवार को बताने के लिए जाना चाहता है,लेकिन कोमल उसे रोक लेती है।

कृष्णा के घर के अंदर का दृश्य,जहां धरा शक्ति को अंदर से पकड़ करके बाहर लाता है। बाहर शक्ति धारा पर गुस्सा होता है,लेकिन वह फिर बलवंत त्यागी को देखता है,तो थोड़ा सा नर्वस हो जाता है। इधर केसर और ठकुराइन सज्जन सिंह को इस बात की सूचना देते है,सज्जन सिंह पूरा तिलमिला जाता है,और बलवंत को सबक सिखाने की बात कहता है।

दूसरे तरफ इधर कोमल पूरी बात कृष्णा को सज्जन सिंह को बताने को कहती है,लेकिन कृष्णा उसके इस बात से सहमत नही होता है। और वह उसको रोकने को कोशिश करता है।

इधर बलवंत त्यागी शक्ति से पूछता है,की तुम एक्सीडेंट वाले दिन उस पहाड़ी पर क्यों गए थे?  शक्ति इस बात को नकारता है,लेकिन फिर बंदूक तानकर बलवंत त्यागी कहता है,की यदि तुम वहां नहीं गए थे,तो फिर तुम्हारी रूमाल वहां कैसे चली गई? शक्ति उसे सब कुछ बताने के लिए कहता है,की इतने में ही सज्जन सिंह आते है और बलवंत की बंदूक को हटाकर अपनी बंदूक तानते है। उसे फिर अपने बाहुबली होने का एहसास दिलाते है,की इतने में प्रतिज्ञा घर पहुंचती है,और वह सज्जन सिंह को देखकर घबरा जाती है। 

Pratigya 2
Pratigya 2, Episode Written Update

सज्जन सिंह बलवंत त्यागी को कहते है,की इस दिन तुमने हमारी बहु के गाल पर खून लगाया और हम खून की घूंट पीकर रह गए,और आज तुम हमारे घर के अंदर से हमारे बेटे को उठा लाए,यह बहुत बड़ी गलती कर दी है,तुमने फिर प्रतिज्ञा आती है और उसे बंदूक नीचे रखने को बोलती है। फिर प्रतिज्ञा बलवंत से इस तरह आने पर प्रश्न करती है। बलवंत घटनास्थल पर शक्ति का रूमाल छूटने की बात कहता है,जिसपर प्रतिज्ञा हामी भरती है। इसपर बलवंत त्यागी कहते है,की अब भी आप अपने बेटे की रक्षा करेंगे। सज्जन सिंह कहते है,की हम जो भी करेंगे कानून को मानकर करेंगे।

दूसरी तरफ कोमल कृष्णा की कोई बात बिना सुने वह सज्जन सिंह की ओर बढ़ती जाती है,तभी दोनो को सज्जन सिंह की आवाज सुनाई देती है और वह दोनो दौड़ पड़ते है।

प्रतिज्ञा सबसे कहती है,की फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा। उसके बाद सज्जन सिंह कहते है,यदि सज्जन सिंह के बेटे का आपके बेटे के मर्डर में हाथ है,तो अपने बंदूक की सभी गोलियां उसके सीने में उतार देंगे। क्योंकि न्याय से बढ़कर कुछ भी नही,लेकिन तब तक तुम यहां दिखाई भी मत देना चलो जो सेवा देना था,वह अब हम दे चुके है। चलो हटो

उसके बाद बलवंत त्यागी जाता है,और कहता है,की बस साक्ष्य मिलने के बाद तुम्हारे बेटे को घसीटते हुए ले जायेंगे। सज्जन सिंह उसे दुदकरते हुए जान को कहता है। इधर कृष्णा कोमल से कहता है,की मैंने कहा है ना बाबूजी बिल्कुल बदल चुके है,और वह अब न्याय की आहुति में बेटे,पोते सबको झोंक देंगे।

अगली कड़ी में –   अगली कड़ी में दिखाया गया है,की शक्ति के दोनो बेटे शक्ति को सब कुछ बता देता है। वहीं बलवंत को ऐसा लगता है,की प्रतिज्ञा अपने परिवार को बचाने के लिए यह सब कर रही है,इस पर वह कहता है,की यदि वह ऐसा कर रही है,तो उसे हम जला देंगे।

नोट* मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के कॉपीराइट स्टार इंडिया के पास सुरक्षित है,इसके प्रसारण का पूरा अधिकार स्टार भारत और हॉटस्टार को प्राप्त है।