Site icon भारत प्रहरी

तेरा मेरा साथ रहे,20 जनवरी 2022 के कहानी का लिखित सारांश

तेरा मेरा साथ रहे

धारावाहिक तेरा मेरा साथ रहे के 20 जनवरी 2022 के एपिसोड में आप देखेंगे की,आशी अपनी बहन गोपिका को शादी के मंडप में ले जाने के लिए आती है,लेकिन गोपिका सोई रहती है। आशी उसे जगा कर मंडप में ले जा है। गोपिका का सिर घूमता है। जिससे वह परेशान हो जाती है। आशी – गोपिका की शादी से खुश होती है,जबकि बैग में बंद प्रिया के कारण वह चिंतित होती दिखाई देती है।

धीरे – धीरे शादी की विधियां आगे बढ़ती जाती है। आशी को कभी खुश तो,कभी चिंतित देखकर मिथिला आश्चर्य में पड़ जाती है। कुछ देर बाद चिराग – आशी के पास आता है और उसके हसने पर उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है। जिसके बाद आशी – चिराग से कहती है,की अब मैं कुछ बन गई हूं,मुझे बड़ी सासु मां ने बिजनेस करने के लिए दस लाख का चेक दिया।

दूसरी तरफ बैग के अंदर बंद पड़ी प्रिया को होश आ जाता है और वह पिन के सहारे बैग को खोल लेती है। वहीं मंडप में बैठी गोपिका को चक्कर आ रहा होता है। बैग से बाहर निकलने के बाद प्रिया देखती है,की गोपिका और सक्षम की शादी हो रही होती है,जिसके बाद वह अपने दूसरे प्लान पर विचार करती है और अपने मामा को फोन करती है,प्रिया अपने मामा से कहती है,की अभी हमे अपने दूसरे प्लान पर फोकस करना होगा। आप किसी तरह से घर में धुआं कर दीजिए।

जब पंडित जी हवन करने के लिए आग में कुछ डालने जाते हैं,तभी मामा जी आकार आग में कुछ ऐसा डाल देते है। जिसके कारण घर में पूरा धुआं बढ़ जाता है। उसी समय प्रिया – गोपिका रुमाल से बेहोशी की दवा मिलाकर उसे बेहोश करना चाहती है। 

मिथिला घर की सारी खिड़कियां खुलवाती है,जिसके बाद धुआं कम होने लगता है,जिसके कारण प्रिया – गोपिका को उसके कमरे में ले जाती है। जहां प्रिया – गोपिका को होश में देखकर चौंक जाती है। गोपिका बताती है,की मैंने उस रुमाल को सूंघा ही नही इसी कारण में होश में हूं। जिसके बाद प्रिया उसे जबरदस्ती बेहोश करना चाहती है।

प्रिया और गोपिका के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। उधर गोपिका को मंडप में न होने से घरवाले परेशान हो जाते है। आशी – गोपिका को खोजने उसके कमरे में जाती है। गोपिका और प्रिया लड़ रहे होते है। आशी दोनों को छुड़ाने जाती है,प्रिया उसी समय टेबल से चाकू उठा लेती है और प्रिया के गले पर लगा देती है जिसके बाद गोपिका को वह रुमाल सूंघने के लिए कहती है। गोपिका मजबूरन रुमाल सूंघने के लिए जाती है। यहीं आज का एपिसोड समाप्त हो जाता है।

Exit mobile version