Site icon भारत प्रहरी

प्रतिज्ञा 2 को छोड़कर ऑफ एयर होंगे स्टार भारत के सभी शोज,प्रतिज्ञा 2 शो बंद होने की अफवाह से बचे

प्रतिज्ञा 2

Pratigya 2, Update

प्रतिज्ञा 2 :कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते मुंबई में लॉकडाउन लगा दिया गया। मुंबई में लॉकडाउन के चलते कई शोज की शूटिंग दूसरे शहरों में शिफ्ट की गई,लेकिन लगातार टीआरपी में हो रहे घटौती के कारण मेकर्स ने शोज को बंद करने की घोषणा कर के फैंस को चौका दिया है। इसी बीच यह भी खबर सुनने को आई मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 सीरियल ऑफ एयर होगा,किंतु ऐसा नहीं है। स्टार भारत के सभी शोज मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 को छोड़कर ऑफ एयर होंगे।

बता दें की बीते 15 मार्च से मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 को ऑन एयर किया गया था। अभी तक कूल 30 एपिसोड प्रसारित किया जा चुका है। ऐसे में उड़ती हुई खबर आ रही थी,की प्रतिज्ञा 2 को बंद कर दिया जायेगा,लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है, की प्रतिज्ञा को छोड़कर बाकी सभी शोज ऑफ एयर होंगे।

प्रतिज्ञा 2 में इस धारावाहिक के पहले सीजन के स्टारकास्ट की केमिस्ट्री को दुबारा देखने को मिल रहा है,प्रतिज्ञा 2 शो सीरियल शुरुआत से ही लोगो को लुभा रहा है,इस शो की कहानी और पात्र सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रतिज्ञा 2 में भी  पुराने स्टारकास्ट अरहान बहल और पूजा गौर को रखा गया है।  इस शो में अनुपम श्याम समेत सभी किरदारों का बदला हुआ स्वरूप देखने को मिल रहा है। हाल ही में प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक में प्रसिद्ध धारावाहिक शृंखला निमकी मुखिया और निमकी विधायक में नमकीन कुमारी उर्फ निमकी का किरदार निभा चुकी और लोगो के दिलों में अपनी जगह स्थापित कर चुकी अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने एंट्री मारी है। इनके किरदार का नाम मीरा है। प्रतिज्ञा 2 के अतिरिक्त स्टार भारत के सभी शोज जैसे अम्मा के बाबू की बेबी,राधा कृष्ण और सावधान इंडिया जैसे शोज को ऑफ एयर किया जाएगा।

Exit mobile version