प्रतिज्ञा 2, यह धारावाहिक मन की आवाज प्रतिज्ञा का दूसरा सीजन है। यह धारावाहिक इसी साल 15 मार्च से ऑन एयर हुआ है। अब इस शो के फैंस के लिए बड़ी ही दिल दुखा देने वाली खबर सामने आ रही है,की अब प्रतिज्ञा 2 को कुछ ही दिन टीवी पर देखा जा सकता है। फैंस के अलावा इस शो के कास्ट एंड क्रू के लिए भी शो का अचानक बंद होना एक शॉक्ड न्यूज के तरह था।
प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक के बंद होने की क्या वजह है?
प्रतिज्ञा 2 के जल्द बंद होने की वजह घटती टीआरपी है,जिसके कारण इस शो के प्रोड्यूसर्स इसे बंद करने की सोच रहे है। दरअसल आपको बता दें की इस शो का पहला सीजन मन की आवाज प्रतिज्ञा सुपर हिट था। उस धारावाहिक को दर्शकों ने खूब सराहा,मन की आवाज प्रतिज्ञा को 2009 में स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया था। जो वर्ष 2012 तक चला था। इसके बाद से ही दर्शकों को इस शो के अगले सीजन का इंतजार था। लगभग 09 वर्षों के पश्चात आखिरकार सबकी ख्वाहिश पूरी हुई और इस शो का दूसरा सीजन आ भी गया। 15 मार्च 2021 को इस शो के पहला एपिसोड प्रसारित किया गया। ऐसा लगा की मानो यह शो मैन की आवाज प्रतिज्ञा से भी ज्यादा हिट होने वाला है,परंतु कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ती गई। इस शो के दर्शक भी कम होते गए। अंततः इस शो के बंद होने की सबसे बड़ी वजह घटती हुई टीआरपी ही बताई जा रही है।
प्रतिज्ञा 2 : क्या है टीआरपी घटने की बड़ी वजह?
प्रतिज्ञा 2 धारावाहिक की टीआरपी घटने की बड़ी वजह इस शो की उतार चढ़ाव बनी कहानियों को भी बताई जा रही है। जिसमे कृष्णा के बेटे द्वारा हरियाणा के बाहुबली के बेटे का एक्सीडेंट होने की कहानी,इसके बाद इस सीरियल में कृष्णा की मां प्रतिज्ञा को मरने की साजिश करती है। इन सब कहानियों के बीच कृष्णा और एक फॉर्महाउस की देखभाल करने वाली लड़की के साथ कृष्णा की शादी हो जाती है,जिसके बाद से भी इस शो के फैंस काफी दिनों तक नाराज थे। अब कृष्णा की मेमोरी वापस आ गई है,इसके बाद भी कहानी सही ट्रैक पर आती नही दिख रही है। इस शो को कुछ हफ्तों में ही बंद कर दिया जाएगा।