Site icon भारत प्रहरी

YRKKH: धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है, में आने वाला है नया मोड़

यह रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस पर 12 सालों से भी अधिक समय से प्रसारित हो रहे धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है,में हम देखेंगे की शो की किरदार अक्षरा अपनी छोटी बहन आरोही और अभिमन्यु के शादी का कार्ड लेकर अपनी गाड़ी से रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए जा रही होती है।

तभी अचानक बारिश आ जाती है। थोड़ी ही दूर पर अक्षरा की गाड़ी खराब हो जाती है। जिसके चलते अक्षरा को छाता लेकर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिसके बाद अक्षरा छाता लेकर सड़कों पर पैदल चलने लगती है। बारिश के साथ हवा की काफी तेज होती है। जिसके चलते अक्षरा का छाता उड़ जाता है।

जैसे ही अक्षरा का छाता उड़ता है। हम देखेंगे की अभिमन्यु वहां पॉलिथीन लेकर आ जाता है और अक्षरा को भीगने से बचाता है। 

जिसके बाद अभिमन्यु और अक्षरा के बीच शुरू हो जाता है,आंखों ही आंखों में प्यार वाला सीन।

अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होने वाला है,की क्या अक्षरा और अभिमन्यु एक – दूसरे के प्रति अपने प्यार को समझ पाएंगे? या फिर हम यह देखेंगे की अभिमन्यु की शादी आरोही से हो जायेगी। इन सब तथ्यों से पर्दा एपिसोड आने के बाद ही चलेगा।

Exit mobile version