YRKKH LATEST ALERT : अभिमन्यु ने अक्षरा को किया प्रपोज

YRKKH LATEST ALERT : धारावाहिक “यह रिश्ता क्या कहलाता है” में जिस पल का इंतजार फैंस कर रहे थे। वह अब आने वाला ही है। धारावाहिक के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि,अभिमन्यु और अक्षरा दोनो एक होने वाले है। अक्षरा – अभिमन्यु को अपने दिल की बात बताएगी। जिसके बाद डॉक्टर अभिमन्यु बहुत खुश हो जायेगा और डॉक्टर अभिमन्यु–अक्षरा को गले लगा लेता है।

वहीं दूसरी तरफ आरोही और उसके घरवाले शादी की तैयारी कर रहे होते है। शादी के लिए आरोही उदुल्हन बनकर बिलकुल तैयार होती है। आरोही अपनी शादी को लेकर बहुत उत्सुक है,लेकिन जब उसे यह पता चलेगा की अब शादी होने वाली नही है। तब उसके चेहरे का क्या रिएक्शन होगा वह तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

फिलहाल सभी घरवाले आरोही की नजर उतर रहे होते है। आरोही भी बहुत प्रसन्न दिखाई देती है। जिसके बाद सबकी नजर टूटे हुए शीशे पर जाती है। जिसे देखने के बाद सभी अपशगुन की बात करने लगते है। इसके बाद आरोही माहौल को संभालती है,और सबको बताती है,की यह शीशा उसकी वजह से टूट गया। सभी घरवाले आरोही को कहने लगते है। इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर बात को शगुन या अपशगुन के तौर पर नहीं लेना चाहिए।

दूसरी ओर अभिमन्यु के पापा बहुत परेशान रहते है,की सभी तैयारियां हो चुकी है और अभिमन्यु घर से गायब है। जिसके बाद वह अभिमन्यु के मान से अभिमन्यु को फोन करके बुलाने के लिए कहेंगे। अभिमन्यु की मां उसके पापा को बताती है, की अभिमन्यु अब किसी के बुलाने से नही आयेगा। वह अब अपनी दिल की करने गया है। जिसके अभिमन्यु के सभी घरवाले चौंक जाएंगे।

अक्षरा – अभिमन्यु को अपने दिल की बात बताने के बाद इस वजह से चिंतित रहती है,की जब घरवालों को यह सच्चाई पता चलेगी,की हम दोनो एक – दूसरे से प्यार करते है,तो उनका क्या रिएक्शन होगा। इस पर अभिमन्यु – अक्षरा को गले लगाकर कहता है,की तब की तब देखेंगे। अब अक्षरा का यह सवाल बिलकुल लाजमी है,जब यह सच्चाई घरवालों को पता चलेगी,तो आखिर क्या रिएक्शन होगा? यह बात जानने के लिए हमे आगे आने वाले एपिसोड के प्रसारित होने का इंतजार करना पड़ेगा। बाकी आपके पसंदीदा धारावाहिक”यह रिश्ता क्या कहलाता है” से संबंधित अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहे।