Site icon भारत प्रहरी

YRKKH : अभिमन्यु और अक्षरा की 10 मिनट की अनोखी डेट,जाने धारावाहिक में आगे क्या?

यह रिश्ता क्या कहलाता है

फोटो : यह रिश्ता क्या कहलाता है,अभिमन्यु और अक्षरा

YRKKH: स्टार प्लस के धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है? में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की तैयारी चल रही है। इस धारावाहिक में शुरूआत से लेकर अब तक शादियां होती रहती है। धारावाहिक में आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे की, अभिमन्यु,अक्षरा की बहन को गिफ्ट देगा। जिसके बाद अक्षरा अपनी बहन को गिफ्ट खोलने के लिए कहती है। अक्षरा की बहन अभमन्यु द्वारा दिए हुए गिफ्ट को खोलती है,तो उसे एक किताब दिखाई देती है। जिसपर अक्षरा अपनी बहन से कहती है,की इस समय कोई गिफ्ट में किताब कहां देता है? जिसके जवाब में अक्षरा की बहन कहती है,की यह कोई आम किताब नहीं है। मेडिकल के स्टूडेंट के लिए यह किताब बेहद कीमती है। जिसके बाद अक्षरा अपनी बहन से कहती है,की इसका मतलब तुम्हे एक अनोखा उपहार अभमन्यू द्वारा मिला है।

दुसरी तरफ अभिमन्यु घर के बाहर निकाला हुआ है। अभिमन्यु के पास दस मिनट का फ्री टाइम है। जिसकी जानकारी अक्षरा के पास होती है। अक्षरा इस मौके का फायदा उठाएगी और अभिमन्यु के साथ एक दस मिनट की फिल्मी डेट रखेगी।

अमेरिकन अभिनेत्री व मॉडल किम कार्दशियन के करियर और जीवन से जुड़े तथ्य यहां से पढ़े

अभिमन्यु बाहर अक्षरा को अचानक देखकर चौंक जाएगा। जिसके पश्चात अक्षरा अपने होने वाले पति अभिमन्यु को बताती है,की उसने एक डेट रखी हुई है। डेट की बात सुनकर अभिमन्यु और चौंक जाएगा। जिसपर अक्षरा – अभिमन्यु को बताती है,की उसे पता है,की केवल दस मिनट का टाइम है। मैने केवल दस मिनट का ही डेट रखा है।

जिसके बाद अक्षरा – अभिमन्यु के साथ एक अनोखी डेट करने के लिए उसके साथ चली जायेगी। अब अक्षरा और अभिमन्यु का यह दस मिनट वाला यूनिक डेट किस प्रकार का होगा? यह देखने के लिए हमे धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है? के आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा साथ ही अपने पसंदीदा टीवी धारावाहिक से संबंधित अपडेट हिंदी में पाने के लिए हमारे साथ बने रहे।

Exit mobile version