YRKKH : अक्षरा और अभिमन्यु ने दुनिया को किया दरकिनार,धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है? की लेटेस्ट अपडेट

Yrkkh latest spoiller alert : धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है से एक नई अपडेट सामने आ रही है,आपको बता दे की आने वाले एपिसोड में दिखाए जाएगा की शो की नायिका अक्षरा की कार एक बार फिर से रास्ते में ही खराब हो जाती है। जिसके बाद अक्षरा पूरी तरह से डर जाती है। हालांकि अक्षरा की गाड़ी एक बार पहले भी खराब हुई थी। जब अक्षरा अपनी बहन आरोही के शादी के कार्ड लेकर रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए जाती है। वहां पर तेज बारिश हो रही होती है। कार से निकलने के बाद अक्षरा का छाता उड़ जाता है। जिसके बाद अभिमन्यु आकार उसे बारिश से बचा लेता है,तो क्या फिर ऐसा ही कुछ होने वाला है ? तो इसका उत्तर है जी , हां

आगे हम देखेंगे की, अभिमन्यु – अक्षरा को खोजता हुआ उसके गाड़ी के सामने पंहुचता है। डरी हुई अक्षरा सामने अभिमन्यु को देखकर वह तुरंत कार से निकलकर अभिमन्यु के पास चली जाती है। अक्षरा कार से चाभी निकालना भूल जाती है। जिसके चलते कार लॉक हो जाती है। अभिमन्यु कार को खोलने की कोशिश करेगा लेकिन कार लॉक हो चुकी होगी। 

रात होने के कारण दोनो के पास अब घर जाने का कोई दूसरा उपाय नही होता है। जिसके चलते दोनो पास के गांव में रात बिताने का फैसला करते है। दोनो गांव के एक व्यक्ति के घर ठहरते है। अक्षरा और अभिमन्यु दोनो को कोल्ड्रिंक मिलती है, जो मिलावटी होती है। दोनो कोलड्रिंक को पीने के बाद बिना किसी फिक्र के दुनियादारी को दरकिनार करते हुए डांस करने लगते है। ऐसा लगता है,की अभिमन्यु और अक्षरा दोनो के बीच छुपा हुआ प्यार शायद बाहर निकल रहा है। क्या दोनो में से कोई एक प्यार का इजहार कर पाएगा? यह सब ट्विस्ट पर से पर्दा एपिसोड आने के बाद ही खुलेगा और इसके लिए तो हमे अभी आने वाले एपिसोड का इंतज़ार करना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *