Krishna Janmashtami 2022
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami 2022 Date

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022 : कब मनाई जाएगी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व।

Krishna Janmashtami 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यानी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव,इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते है। जन्माष्टमी एक ऐसा पर्व है जिसके लिए श्रद्धालु एक सप्ताह पूर्व ही तैयारियों में जुट जाते है। लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के लिए पंडाल लगाते है उनका भजन – कीर्तन करते है और विधि पूर्वक भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मानकर प्रसाद वितरण करते है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है परंतु इस बार जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी इस बात पर अभी संदेह बना हुआ है। जिसके कारण श्रीकृष्ण भक्तों में परेशानी देखी जा रही है।

Krishna Janmashtami 2022 : कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है इसी दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी दिन हुआ था। इस बार यह तिथि 18 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 21 मिनट पर लग रही है और 19 अगस्त को 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने वाले श्रद्धालुओं में संदेह बना हुआ है,की हम जन्माष्टमी कब मनाएं?

हिंदू धर्म के अनुसार उदया तिथि को मान्यता दी जाती है। ऐसे में अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात्रि में लग रही है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का व्रत और पूजन 19 अगस्त को किया जाएगा।

Shri Krishna Janmashtami 2022 : क्या कहता है ? पंचांग

गणेश आपाजी पंचांग के अनुसार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 19 अगस्त ही मनाया जायेगा। गणेश आपकी पंचांग में 18 अगस्त और 19 अगस्त के बीच किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं बना हुआ है। इस बार सभी लोग 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। 

सवाल

2022-08-14 11:45:00 am by भारत प्रहरी

कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Vote (5)

Accepted Answers

  • 19 अगस्त को मनाई जाएगी,श्री कृष्ण जन्माष्टमी

    2022-08-14 11:46:00 am by भारत प्रहरी
    Vote (5)
  • 19 अगस्त

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी,हिंदू पंचांग और तमाम विशेषज्ञों के आधार पर दी गई है। पंचांग में दी गई जानकारी के अनुसार ही जन्माष्टमी के उचित तारीख की जानकारी दी गई। लेख में दी गई जानकारी और तारीखों के पुष्टि के लिए हम किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे।

    भारत प्रहरी

    भारत प्रहरी

    भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *