aaj ka rashifal
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 मार्च 2022 का राशिफल,आज आपका दिन कैसा बीतेगा? क्या कहते है? आपके गृह यह जानने के लिए आप अपनी राशि पढ़े,आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पूरा राशिफल निचे राशिफल पढ़े।

मेष राशि(Aries) मेष राशि वालो के लिए 23 मार्च का दिन आपके लिए साधारण रहने वाला है। आज आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। व्यावसायिक लोगो को आज थोड़ा कम लाभ होगा लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता बिलकुल नहीं है।

वृषभ राशि(Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए 23 मार्च के दिन आपको भागदौड़ वाले कामों से बचने को आवश्यकता है। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहे, बाहर की चीजों का सेवन करने से बचे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है,इसलिए अपने पर थोड़ा नियंत्रण रखे।

मिथुन राशि(Gemini) : मिथुन राशि के जातकों के लिए 23 मार्च का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी किसी कार्यक्रम में प्रशंसा हो सकती है। यात्रा के योग है,छोटे व्यापारियों को नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बेहतर बीतेगा। छात्र आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते है,किसी अनुभवी शिक्षक से सलाह लेने पर आपकी चिंता दूर हो सकती है।

कर्क राशि(Cancer) : कर्क राशि के जातकों के लिए 23 मार्च का दिन उत्तम है। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावनाएं है। आपका रुका हुआ धन मिलने का योग बन रहे है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी आज मन लगाकर पढ़ेंगे,व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप यदि निवेश करने की सोच रहे है,थोड़ा सोच विचारकर ही निवेश करे।

सिंह राशि(Leo) : सिंह राशि के जातकों के लिए 23 मार्च का दिन बेहद शुभ है। आज व्यापार में अधिक धन लाभ के योग बन रहे है। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज नया रोजगार मिलने की संभावना बन सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ यात्रा कर सकते है।

कन्या राशि(Virgo): कन्या राशि के जातकों का 23 मार्च का दिन सामान्य रहेगा। रोग से एक जूझ रहे लोगो को आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप किसी कार्यक्रम में आप अपने आपको हीन भावना से देख सकते है लेकिन इस समय आपको धैर्य बनाए रखे को आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले जातकों के लिए 23 मार्च का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका कोई इच्छित कार्य पूर्ण हो सकता है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कर सकते है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत बीतेगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों 23 मार्च का दिन भागादौड़ी से भरा रहने वाला है। यदि आप आज कोई नया काम करने की सोच रहे है,तो उसके लिए आज का दिन बेहद शुभ है। व्यापार में आज आप की औसत वृद्धि रहेगी। विद्यार्थी आज अपने किसी विषय पर गहन अध्ययन कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों के लिए 23 मार्च के दिन धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे है। आज आपके कार्यक्षेत्र अनुकूल माहौल मिलेगा जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी  से वैचारिक मतभेद करने से बचे। 

मकर राशि (Capricorn) : मकर राशि के जातकों के लिए 23 मार्च का दिन बेहद शुभ है। आज आप पूर्णतः प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बेहतर करेंगे जिससे आपके सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक दृष्टिकोण से भी आज आपका दिन अच्छा कटने वाला है,आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा हो सकते है।

कुंभ राशि (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों के लिए 23 मार्च का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे है। व्यापार में आज आपको थोड़ा अधिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने किस अधूरे काम के लिए थोड़े चिंतित हो सकते है।

मीन राशि (Pisces) : मीन राशि के जातकों के लिए 23 मार्च का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको उचित फल की प्राप्ति होगी। आज आप थोड़े धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। यदि कोई मुकदमा चल रहा है,तो उसमे आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज आप अपने शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहे।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *