Whatsapp: व्हाट्सएप में एक ही बार में 5 से अधिक लोगों को मैसेज इस तरह से भेजे

Whatsapp: व्हाट्सएप को वर्तमान में सभी लोगों जरूरी मैसेज और मल्टीमीडिया और डॉक्यूमेंट भेजने के लिए उपयोग में ला रहे है। इंस्टेंट मैसेंजर के रूप में व्हाट्सएप अन्य सभी ऐप्स से कहीं ज्यादा पॉपुलर है। 

ऐसे में कभी – कभी हमें हमारे मित्रों अथवा रिश्तेदारों को जरूरी मैसेज,मल्टीमीडिया या फिर डॉक्यूमेंट्स भेजने होते है,जिनकी संख्या पांच से अधिक होती है। व्हाट्सएप पर आप एक ही मैसेज को एक बार में 5 लोगो तक ही पहुंचा सकते है,लेकिन हम एक ऐसा तरीका बताने वाले है,जिसके जरिए आप केवल एक ही बार में अपने मैसेज,टेक्स्ट,मल्टीमीडिया या डॉक्यूमेंट को अपने मित्रों अथवा रिश्तेदारों तक एक ही बार में पहुंचा सकते है।

Whatsapp: एक ही बार में 5 से अधिक लोगो तक मैसेज को कैसे  भेजें? 

20210411 113527

व्हाट्सएप में कई ऐसे फीचर छुपे होते है,जिनके बारे में हमें नहीं पता होता है। व्हाट्सएप को कुछ ऐसे लोग भी यूज करते है,जो केवल व्हाट्सएप पर सामान्य तरीके से मैसेज ही भेज सकते है। हम यहां पर बात कर रहे थे,की व्हाट्सएप में एक ही मैसेज को एक बार में पांच से भी अधिक लोगो तक कैसे पहुंचा दे,तो आइए जानते है इसका तरीका

  • सबसे पहले अपने व्हाट्सएप मैसेंजर आप को खोलें
  • ऐप के इंटरफेस में सबसे उपर दिख रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें
  • अब आपको बहुत सारे ऑप्शन दिख रहे होंगे,जिसमे से आपको न्यू ब्रॉडकास्ट वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने फोन के सभी कॉन्टैक्ट दिख रहें होंगे। आपको उन सभी कॉन्टैक्ट को चुनना होगा,जिन्हे आप अपना मैसेज पहुंचाना चाहते है।
  • सभी कॉन्टैक्ट को चुनने के बाद आपको चेक ✔️ निशान पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको आपके व्हाट्सएप इंटरफेस में उन कॉन्टैक्ट नाम शो कर रहे होंगे जिन्हें आप ने न्यू ब्रॉडकास्ट के लिए चुना था। यह आपको एक ग्रुप की तरह नजर आ रहा होगा,लेकिन यह ग्रुप नही है इसलिए निश्चिंत रहे।
  • अब आप उस ब्रॉडकास्ट को क्लिक करे,क्लिक करने के बाद आपको नीचे वो सारे ऑप्शन नजर आ रहे होंगे,जैसे आपको कोई सिंगल कॉन्टैक्ट से चैट करते हुए,दिखाई देते है।
  • आप वहां से एक ही बार टेक्स्ट टाइप कर के सेंड करेंगे,तो सबके पास ऑटोमैटिक फॉरवर्ड हो जाएगा। 
  • इसके साथ – साथ आप मल्टीमीडिया और डॉक्यूमेंट भी एक साथ सबको ब्रॉडकास्ट के जरिए भेज सकते है।

नोट* – यह सभी चैट एंड टू एंड इंस्क्रिप्टेड होगा,इसे अन्य दूसरा कोई नहीं पढ़ेगा। ब्रॉडकास्ट के जरिए भेजे गए मैसेज सिंगल कॉन्टैक्ट तक ही पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *