मोनालिसा
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक मोनालिसा यानी अंतरा विश्वास से संबंधित 10 बड़े तथ्यों के बारे में जानेंगे। अंतरा विश्वास जिन्हे लोग प्यार से मोनालिसा कहते वह एक चर्चित अभिनेत्री है,जो अपने चाहने वालों के बीच में हमेसू चर्चा में बनी रही है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दर्जनों बड़ी फिप्मों में काम किया है। मोनालिसा ने अपने बेहतरीन अभिनय से अपने फैंस का मनोरंजन किया है। मोनालिसा अपनी सुन्दरता और ग्लैमर से बॉलीवुड और साउथ फिप्म इंडस्ट्री को भी मात देती है। आइए जानते है अभिनेत्री मोनालिसा के बारे में 10 बड़े तथ्य

1.

मोनालिसा एक भारतीय अभिनेत्री है, जिनका मूलनाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था।

मोनालिसा

2.

मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। मोनालिसा ने भोजपुरी के अतिरिक्त कई हिंदी, उड़िया,बंगाली आदि भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।

3.

मोनालिसा ने 2017 में भोजपुरी फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ शादी रचा लिया। दोनो स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में साथ – साथ दिखाई दिए। दोनो की जोड़ी को इनके फैंस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बेस्ट कपल कहते है।

4.

मोनालिसा की प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्में भोले शंकर, देवरा भईल दीवाना, कर्तव्य,आखरी रास्ता,दुल्हन चाही पाकिस्तान से,लोफर,गुलाम,सुहाग,पॉकेट पुलिस आदि है।

5.

मोनालिसा ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। स्टार प्लस का प्रसिद्ध धारावाहिक नजर,दिव्य – दृष्टि था नमक इश्क का आदि मोनालिसा की प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक है।

मोनालिसा

6.

मोनालिसा की प्रसिद्ध हिंदी फिल्में जलवा, हनी है तो मनी है,ब्लैकमेल, टू द लंदन कॉलिंग,एक चतुर नार,रॉयल उत्सव आदि है।

7.

मोनालिसा 2016 में बिग बॉस के दसवें सत्र की हिस्सा रही थी लेकिन मोनालिसा बिग बॉस की ट्राफी जितने में नाकाम रही थी।

8.

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स मौजूद है।

9.

मोनालिसा ने स्नातक तक पढ़ाई की है। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से संबद्ध आशुतोष कॉलेज से संस्कृत में बी०ए० किया है।

10.

मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में किया था। मोनालिसा 1997 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी

भारत प्रहरी एक पत्रिका है,जिसपर समाचार,खेल,मनोरंजन,शिक्षा एवम रोजगार,अध्यात्म,...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *